पहल संस्था ने किया जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण

EROS TIMES:पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने सोमवार 3 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी श्री उपेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में गौर चौक के पास एक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री (स्टेशनरी), ग्लूकोस बिस्कुट आदि का वितरण किया। इसके साथ ही देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं तथा आज अगर हम इनका सही मार्गदर्शन करें तो भविष्य में यही बच्चे देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान देंगे। सिंह ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पाती है। संस्था यह प्रयास करती है कि बच्चे आधारभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रह जाएं।

सिंह ने बताया कि संस्था ने पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में बुक फेयर आयोजित कर जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरण किया था। इसके अलावा संस्था विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को नोट बुक पेन पैंसिल स्कूल बैग इत्यादि मुहैया कराता रहा है। उन्होंने बताया कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर गौर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी  उपेंद्र यादव जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने पहल वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की तथा उन्हें उचित सहयोग देने का वादा भी किया।

आज के इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह राजीव चैटर्जी उपेन्द्र यादव प्रिया सिंह प्रीति रानी तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन