पहल संस्था व डीडीआरडब्ल्यूए ने कराया गौर सिटी में पुलिस विभाग के साथ जनसंवाद

EROS TIMES:ग्रेटर नोएडा आज पहल वेलफेयर फाउंडेशन एवम डीडीआरडब्ल्यूए के संयुक्त प्रयास से गौर सिटी,14 एवेन्यू  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विशाल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैकड़ों निवासियों की उपस्थिति में सार्वजनिक समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह के साथ एडिशनल डीसीपी राजीव कुमार दीक्षित, एसीपी आर.सी. पांडे, वरिष्ठ इंस्पेक्टर ट्रैफिक सी.पी. मिश्रा एसएचओ अनिल राजपूत, गौरसिटी-1 के चौकी प्रभारी  अमित कुमार बालियान और गौरसिटी-2 के चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार उपस्थित रहें।

पहल संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने बताया कि संस्था ने गौर सिटी क्षेत्र की सार्वजनिक समस्याओं के निवारण हेतु, डीसीपी सेंट्रल  रामबदन सिंह  को लिखित पत्र देकर सार्वजनिक समस्याओं को उपस्थित सभी पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया  जिसका जल्द से जल्द निवारण के लिए डीसीपी राम बदन सिंह  ने भरोसा दिया।

डीडीआरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गौर सिटी क्षेत्र की समस्या में स्ट्रीट डॉग्स एवं बंदरों के आतंक की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, चौराहे पर ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली स्थापित करवाना लोकल मार्केट एवम प्रत्येक चौराहे पर CCTV कैमरे स्थापित करवाना चोरी की घटनाओं की समस्या, अवैध लोकल मार्केट को मुख्य रोड़ से अधिकृत वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित करवाना, सुरक्षा दृस्टि से रात तक पोलिस की गस्त बढ़ाना  और तेज गति वाहनों से अक्सर होने वाले दुर्घटनाओं से निजात हेतु गौर सिटी-2 के लिए फुटओवरब्रिज एवं उपुक्त स्थान पर यू-टर्न की स्थापना करवाना प्रमुख हैं।

डीडीआरडब्ल्यू के अध्यक्ष  एन पी सिंह ने गौर सिटी क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही बंदरों और स्ट्रीट डॉग्स समस्या पर कहा कि बंदर एवम स्ट्रीट डॉग्स की समस्या की प्राथमिक जवाबदेही सोसाइटी के मेंटेनेंस और सिक्योरिटी की होती है, जिसका सोसाइटी निवासियों को सोसाइटी सिक्योरिटी से मिलकर निवारण करना चाहिए।

आज के कार्यक्रम में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष  डी.के. सिंह एवं डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री  एन.पी. सिंह और श्री संजीव कुमार, राजीव चटर्जी अनिल चौहान बृजेश चौहान कर्नल सुधीर कुमार अनु खान, प्रशांत अवस्थी, एस.वी. त्यागी आर.एन . त्रिपाठी, निर्भय सिंह  आशुतोष श्रीवास्तव  श्रीकांत सिंह राजेंद्र कुमार विपिन गुप्ता  के.सी.गौर अनिल खन्ना राजेंद्र कुमार चौधरी संजय गोयल जगदीश पाठक और गौर सिटी क्षेत्र की विभिन्न सोसायटीओं के सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन