उद्योग विशेषज्ञों ने बताया एमिटी विश्वविद्यालय के युवा इंजीनियरों को इंटर्नशिप का महत्व

Eros Times: एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियिरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कोरपोरेट रिर्सोस सेंटर द्वारा छात्रों को इंटर्नशिप प्राप्त करने के लिए स्वंय के अंदर विकसित करने वाले कौशलों की जानकारी प्रदान करने के लिए ‘‘एक्स कनेक्ट’’ नामक इंर्टनशिप फेयर 2024 का आयोजन किया गया। इस इंर्टनशिप फेयर 2024 में यूएसए के ओपन हेल्थ सिस्टम लैबोरेटरी के अध्यक्ष अनिल कुमार  एरिक्सन के भारत व साउथ इस्ट एशिया के प्रतिभा अधिग्रहण के प्रमुख श्री धीरज मोदी, न्यूबर्ग इंजीनियरिंग लिमिटेड के सीएचआरओ विनय कौशिक, कन्वेजीनियस के सीएचआरओ डा मुकुल चोपड़ा, मॉरिस गैरेज की टैलेंट मैनेजमेंट प्रमुख शालिनी जौहरी और एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियिरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा एम के पांडेय ने छात्रों को जानकारी प्रदान की।

ओपन हेल्थ सिस्टम लैबोरेटरी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी, उद्योगों को बड़ी संख्या में कुशल मानव संसाधन प्रदान कर रहा है। अन्य क्षेत्रों में कंप्यूटर विज्ञान के विभिन्न खंडो का उपयोग होता है किंतु मेडिकल के क्षेत्र में सभी खंडो का साझा उपयोग किया जाता है। आज भी मेडिकल सांइस ने प्रौद्योगिकी के सामने बहुत सारी चुनौतियां खड़ी कर रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि आपको मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे लोगो के लिए तकनीकी को आसान बनाना होगा। इंटर्नशिप आपके व्यवसायिक जीवन का पहला कदम है इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एरिक्सन के भारत व साउथ इस्ट एशिया के प्रतिभा अधिग्रहण के प्रमुख धीरज मोदी ने कहा कि हम जब भी कोई वस्तु ऑनलाइन खरीदते है तो उसकी प्रस्तुती से प्रभावित होकर उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उसका आर्डर देते है इसलिए स्वंय को इंटर्नशिप में प्रस्तुत करने के लिए तैयार रखें। अपने संचार कौशल, ज्ञान कौशल और व्यवहार कौशल को बेहतरीन बनाये। हम प्रशिक्षुओं के चयन में समूह में कार्य करने, नेतृत्व करने जैसे गुणों को प्रमुखता देते है।

न्यूबर्ग इंजीनियरिंग लिमिटेड के सीएचआरओ विनय कौशिक ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का मिशन बिना आप युवाओं के सहयोग के संभव नही है। उद्योग को समझने की आवश्यकता को जाने और जीवन में सफल होने के लिए इंटर्नशिप का अनावरण आवश्यक है। जीवन की सफलता के मंत्र को साझा करते हुए कौशिक ने कहा कि मित्र, शिक्षण, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन को जीवन का आंतरिक भाग बनाये।

कन्वेजीनियस के सीएचआरओ डा मुकुल चोपड़ा ने कहा कि आप अपने भविष्य के प्रति कितने उत्साही है और कितने चिंतित है यह आपकी इंटर्नशिप से पता चलता है। कई बार आप सुबह उत्साही होते है और शाम को चितिंत। इंटर्नशिप, कोरपोरेट विश्व का पहला कदम है जो आपको तभी अपनायेगा जब आप बेहतर परिणाम प्रस्तुत करेगें। उन्होेनें छात्रों से कहा कि सदैव सीखने की ललक को बनाये रखे, स्वंय के अंदर लचीलेपन का गुण विकसित करें और स्वंय के अंदर नेतृत्वता, चपलता, आत्मसात करने के गुणों को बढ़ाये।

मॉरिस गैरेज की टैलेंट मैनेजमेंट प्रमुख शालिनी जौहरी ने कहा कि कई बार छोटे छोट प्रयास आपको बड़ी सफलता दिलाते है। हम छात्रो से प्रौद्योगिकी के बुनियादी ज्ञान की अपेक्षाये रखते है। उन्होनें कहा संस्थान में शिक्षण के दौरान अपने संचार कौशल को विकसित करें जिससे आम जन को भी तकनीकी का ज्ञान बता सके। नई तकनीक को आत्मसात करे और छोटे कदमों से साथ आगे बढ़े। इंटर्नशिप मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कंपनीया अवश्य पूर्णकालीक रोजगार के लिए चयनीत करती है।

एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियिरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा एम के पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य 2025 बैच के उत्तीर्ण छात्रों के प्रतिभाशाली समूह के साथ बातचीत करने और प्रशिक्षुओं का चयन करने के लिए एक उद्योगों को एक मंच प्रदान करना है जो उनकी आवश्यकताओं में योगदान कर सकें। छात्र अपने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 6 से 8 सप्ताह की अवधि के लिए जायेगें जो उनके इंजीनियिरिंग पाठयक्रम में एकीकृत है। यह कार्यक्रम लगभग नियोक्ताओं को लगभग 1000 छात्रों से बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा जो उनके संस्थान में कार्य करने के लिए उपयुक्त होगें।

 इस अवसर पर कांबिल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के ग्रुप सीईओ,  कमल शर्मा, इन्फोसिस के गु्रप जनरल मैनेजर सिद्धार्थ साहनी, ट्रायलहेड एकेडमी के स्टूडेंट एवं सिटिजन स्किलिंग पहल के भारत प्रमुख युधिष्ठिर यादव, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसंधान व विकास प्रमुख रोहित कुमार, नैसकॉम की मार्केट डेवलपमेंट की सिनियर मैनेजेर प्रियंका उपरेती और हिल्टी इंडिया के एचआर बिजनेस पाटर्नर हितेशी चौधरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियिरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्लेसमेंट एंड इंडस्ट्री रिलेशन की डिप्टी डायरेक्टर डा माधुरी कुमारी द्वारा किया गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला