inDrive ने अपने सेट-योर-ओन-प्राइस फीचर के साथ भारत को 10+ शहरों से जोड़ा

Eros Times: दिल्ली दुनिया भर में दो अरब से अधिक राईड्स पूरी करने वाला ग्लोबल मोबिलिटी अर्बन सर्विसेस और कम्युनिटी डेवलपमेंट प्लेटफोर्म इनड्राइव किराए को लेकर यात्रियों और ड्राईवर को आपस में नेगोशिएट करने की अनुमति देकर राइड शेयरिंग इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहा है। दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, लखनऊ, लुधियाना, जयपुर और भोपाल में उपलब्ध इनड्राइव ग्राहकों को अपनी सवारी का दाम तय करने की स्वतंत्रता दे रहा है। बाजार में मौजूदा कमियों को दूर करने के लिए उचित समाधान बनकर इनड्राइव अन्याय को चुनौती दे रहा है और यह इसकी ग्लोबल एक्सपांशन स्ट्रेटेजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

साउथ एशिया इनड्राइव की पीआर मैनेजर पवित नंदा आनंद ने कहा, “हमारा ध्यान सभी प्रतिभागियों के लिए एक सुरक्षित और यूज़र फ्रेंडली वातावरण बनाने पर है। हमारे लिए सुरक्षा सर्वोपरि है, और हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सुविधाजनक यात्राओं के दौरान सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से फीडबैक लेते रहते हैं। सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए, हम सेफ्टी पैक्ट लेकर आए हैं जिसमें उपयोगकर्ताओं को समर्पित सर्विसेस, टिप्स और ड्राइवरों और यात्रियों के लिए एक आचार संहिता शामिल है। हम दो तरफ़ा सम्मान को बढ़ावा देते हैं और भेदभाव के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हैं। विस्तार, विकास, ग्राहक संतुष्टि और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हम अच्छे परिणाम देने के कारण हम ग्राहकों पर एक सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।”

इनड्राइव एक “पीपल ड्रिवन” ऐप है, जिसका अर्थ है कि इसे यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो उचित दाम बताता है और यात्रियों और ड्राइवरों को आपस में जोड़ता है।

इनड्राइव साउथ एशिया के जीटीएम मैनेजर अवीक करमाकर ने कहा* “हमने इस वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने ड्राइवरों के लिए विशेष रूप से ड्राइवर ऑफ द मंथ कैम्पेन चलाया, ताकि उन्हें अधिक सवारी करने, पुरस्कार पाने और अल्टीमेट चैंपियन ड्राइवर के रूप में ताज पहनाए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। हमें अपने ड्राइवर पार्टनर्स से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसने हमें और ज्यादा कैम्पेन और ड्राइवर इंगेजमेंट एक्टिविटी लाने के लिए प्रोत्साहित किया।  हमने चौथी तिमाही में कुछ और मार्केटिंग कैम्पेन की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य हमारे ड्राइवर कम्युनिटी को अतिरिक्त प्रयास करने, राइड-हेलिंग सर्विस के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।”
 
पिछले कुछ वर्षों में विकसित होते हुए इनड्राइवर शहरी सेवाओं के लिए इंडिपेंडेंट ड्राइवर से इनर ड्राइव बन गया है। इनड्राइव एक पीपल ड्रिवन  कंपनी है जिसका मानना है कि दुनिया में ऐसी कोई तकनीक नहीं है जो मानव की जगह ले सके। इनड्राइव यह साबित कर रहा है कि राइड-हेलिंग ऐप्स अधिक मानवीय हो सकते हैं और होने भी चाहिए – क्योंकि उचित मूल्य एक ऐसी चीज है जिसकी लोग केवल उम्मीद ही नहीं करते बल्कि इसे चाहते होते हैं। यात्रा करने का निर्णय, किराया राशि, कार के प्रकार, आने का अनुमानित समय और ड्राइवर रेटिंग आदि पर विचार करके किया जा सकता है। ड्राइवर भी लाभदायक और सुविधाजनक रिक्वेस्ट का चयन कर सकते हैं।

इनड्राइव इंडिया और बांग्लादेश के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मोहन प्रधान ने कहा “हमारा बिजनेस मॉडल अलग है – हम अपने उपयोगकर्ताओं को अधिक नियंत्रण, पारदर्शिता और विकल्प प्रदान करते हैं। यह प्रभावी रूप से इम्पर्सनल एल्गोरिदम, ड्राइवरों के लिए अनुचित शर्तें और मूल्य में हेरफेर जैसे कई तरह के अन्यायों को चुनौती देता है, जो कि मोबिलिटी प्रोवाइडर के लिए आम है।
    
अपने इनोवेटिव पीयर-टू-पीयर प्राइसिंग  मॉडल के लिए जाने जाने वाली ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी इनड्राइव ने घोषणा की है कि वह अल्टरनेटिवा फिल्म प्रोजेक्ट लॉन्च कर वैश्विक इक्विटी को आगे बढ़ाने के अपने मिशन का विस्तार करेगी जो कि एक ग्लोबल नॉन प्रॉफिट फिल्म इनिशिएटिव पहल है जो एशियाई क्षेत्र के उभरते फिल्म निर्माताओं का समर्थन करने के लिए बनाई गई है।  

कार्यक्रम में तीन पहलू शामिल हैं: एक इनोवेटिव अवार्ड सेरेमनी जो स्थानीय फीचर फिल्मों, एनिमेटेड फिल्मों, वृत्तचित्रों और लघु फिल्मों के प्रभाव को दिखाएगी; विजेताओं को दिए गए नकद पुरस्कारों के माध्यम से वित्त पोषण; और नए फिल्म निर्माताओं के उत्थान और कौशल को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण।

आज इनड्राइव दुनिया में दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मोबिलिटी ऐप है और पांच महाद्वीपों के 48 देशों के 700 से अधिक शहरों में दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला