सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत

संस्कार भारती  दिल्ली प्रांत द्वारा सूर्य उदय के समय का विशेष स्थापित कार्यक्रम भारतीय नववर्ष उत्सव

EROS TIMES:  संस्कार भारती  दिल्ली प्रांत  चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक अर्घ्य के साथ ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’ का आयोजन सूरघाट यमुना तट वजीराबाद में कर रहा है। भारतीय नववर्ष का स्वागत करने के संदर्भ में यह एक अनोखा कार्यक्रम है जो भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संवर्धन करता है। इस वर्ष मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण कथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे; मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विश्वास नगर के विधायक ओमप्रकाश शर्मा होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों से बालक-महिला-पुरुष सहभागी होकर भारतीय नववर्ष का स्वागत करेंगे।

प्रातः 5:30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी। देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस  कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों में अदिति गर्ग (ध्रुपद गायन) पंथोबी जागोई मारुप (मणिपुरी डांस समूह) संदीप शजर (कवि) विकास बाबू (शहनाई वादन) तथा प्रख्यात चित्रकारों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की लाइव पेंटिंग मुख्य आकर्षण होगी।

संस्कार भारती दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि भारतीय नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशा और उल्लास ले कर आता है तथा इसकी शुरुआत रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ करने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। हमारे लिए यह भी प्रसन्नता का विषय है कि भारत के हमारे सांस्कृतिक वैभव को संपूर्ण विश्व के समक्ष गौरवशाली ढंग से उभारने के प्रयास सफलता प्राप्त कर रहे हैं। संस्कार भारती दिल्ली प्रांत इस भारतीय सांस्कृतिक पर्व में सबको सादर आमंत्रित करती है ताकि हम अपनी सनातन परंपराओं से परिचित हों और उनके संरक्षण-संवर्धन में सहभागी बनें।कार्यक्रम की संयोजक आरती अरोड़ा और सह-संयोजक प्रदीप गुप्ता जालीवाले हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां