सामूहिक सूर्य अर्घ्य सांस्कृतिक उत्सव के साथ हुआ भारतीय नववर्ष का स्वागत

संस्कार भारती ने मनाया भारतीय नववर्ष उत्सव

EROS TIMES: संस्कार भारती दिल्ली प्रांत ने देश की राजधानी में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और विक्रमी नवसंवत्सर 2080 का शुभागमन सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर स्वागत किया। दिल्ली के वजीराबाद में यमुना तट पर सूरघाट पर आयोजित ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर हम समाज में भारतीय दृष्टि विकसित करने के संकल्प को बल दें। स्वाधीनता के अमृतकाल में भारतवर्ष विश्व का नेतृत्व करे  पुनः विश्वगुरु बने। विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सांस्कृतिक पुनरुद्धार का बीड़ा उठाया है, जिसके चलते काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बुद्धा सर्किट करतारपुर साहब कॉरिडोर महाकाल लोक और सबसे बढ़कर अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। हमें अपनी इसी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि एक सौ वर्ष पहले डॉ. हेडगेवार ने हिंदू समाज के स्वाभिमान को जाग्रत करने का संकल्प लिया था, वह आज फलीभूत हो रहा है। हिंदू समाज आज क्षेत्र भाषा जाति आदि के बंधनों और अवरोधों से ऊपर उठ कर एक समरस समाज की स्थापना करनी है तभी हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूरा कर पाएँगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करके हम अमृत काल में प्रवेश कर गए हैं। अगले 25 वर्षों में हमें ये संकल्प पूरे करने हैं।

भारतीय नववर्ष उत्सव’ में समाज के विभिन्न वर्गों से बालक-बालिकाओं महिलाओं  पुरुषों ने सहभागी होकर भारतीय नववर्ष का स्वागत किया। इसमें विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की गई।

देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करनेवाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों में अदिति गर्ग (ध्रुपद गायन) पंथोबी जागोई मारुप (मणिपुरी डांस समूह) संदीप शजर (कवि) विकास बाबू (शहनाई वादन) प्रमुख थे। दिल्ली प्रांत के प्रख्यात चित्रकारों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की लाइव पेंटिंग सहित अवनीश त्यागी समूह द्वारा संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

संस्कार भारती दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि भारतीय नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशा और उल्लास लेकर आता है। इसकी शुरुआत रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ करने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। हमारे लिए यह भी प्रसन्नता का विषय है कि भारत के हमारे सांस्कृतिक वैभव को संपूर्ण विश्व के समक्ष गौरवशाली ढंग से उभारने के प्रयास सफल हो रहे हैं। इस भारतीय सांस्कृतिक पर्व के माध्यम से हम अपनी सनातन परंपराओं से परिचित हों और उनके संरक्षण-संवर्धन में सहभागी बनें इसी में आयोजन की सफलता है।

विश्वास नगर के विधायक ओमप्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि थे और प्रसिद्ध उद्योगपति रवि गुप्ता स्वागताध्यक्ष थे। संस्कार भारती की अखिल भारतीय केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी अनुपम भटनागर  सुबोध शर्मा  महामंत्री भूपेंद्र कौशिक महेंद्र गुप्ता देवेंद्र खन्ना जीतेंद्र आचार्य अनमोल ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की संयोजक आरती अरोड़ा और सह-संयोजक प्रदीप गुप्ता ‘जालीवाले’ थे। संचालन प्रांत मंत्री रोहित वासवानी ने किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां