धूमधाम से मनाया गया भारतीय नव वर्ष 2074

नोएडा, इरोस टाइम्स: दिनांक 28 मार्च 2017 को पूर्व नियोजित भारतीय नव वर्ष 2074 प्रतिपदा राष्ट्रीय प्रजापति महासभा शाखा गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में कांति देवी कॉन्पलेक्स गिझौड सेक्टर-53 नोएडा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेंद्र कुमार प्रजापति रहे विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार प्रजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रजापति महासभा एवं समारोह की अध्यक्षता मुख्त्यार सिंह प्रजापति ने की, मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हमारा असली भारतीय नव वर्ष चैत्र मास की पहली नवरात्री से शुरू होता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में अंग्रेजी अर्थ की धूम कायम है, अंग्रेजों ने हमारी सभ्यता को धूमिल करने के लिए कैलेंडर वर्ष जनवरी वर्ष को सभी लोगों को आम जनों को नशा से करके हमारी जनरेशन को खराब करने का भरपूर प्रयास किया। अब हमारे सभी भारतीय नागरिक समझने लगे हैं और पूरे विश्व में हिंदू नव वर्ष को त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि हमारे देश में बहुत सारे उदाहरण प्रस्तुत है जिससे साफ-साफ नया वर्ष लगता दिखता है जैसे सरकारी कार्य का इसी दिन से आरंभ होता है और नए-नए पेड़-पौधे की कोपलें को भी निकलने प्रारंभ हो जाती है। जिससे सभी कार्यालय विद्यालय में परीक्षा हो या ऐसा कार्य व अन्य सभी इसी भारतीय नववर्ष से आरंभ होते हैं, आज केवल 20 परसेंट लोग ही पुराने कलैंडर वर्ष को मनाते हैं। हम सभी आज यह प्रण लेते हैं कि हम एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दें और अपने-अपने घरों पर भगवा झंडा रोहण करें, शाम को अपने-अपने घरों में दीप जलाएं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पाल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर दरवेश कुमार प्रजापति महिपाल प्रजापति, बंटी उर्फ विनोद कुमार प्रजापति, सोहन प्रजापति, डॉ जयपाल प्रजापति, सत्यवीर सिंह प्रजापति, दौलत राम प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, राजपाल प्रजापति, संदीप प्रजापति ख़ुश लेस प्रजापति सुंदर प्रजापति मांगे राम प्रजापति सुभाष प्रजापति दीपचंद प्रजापति आदि प्रजापति ने भाग लिया। 

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला