25 अगस्त से इंडियन डीजे एक्सपो-2023, इस बार भी रहेगी मेक इन इंडिया की धूम 

Eros Times: ग्रेटर नोएडा म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है। इस सलाना एक्सपो में डीजे मिक्सर और कंट्रोलर से लेकर नवीनतम डीजे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर के साथ क्लब साउंड, टूरिंग साउंड के अलावा पीए के लिए स्पीकर सिस्टम की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।

एक्सपो में लाइटिंग ब्रांड लेजर सहित स्टेज और एंटरटेनमेंट लाइटिंग में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दर्शन होंगे। एलईडी तकनीक, एलईडी वॉल्स और स्क्रीन में अत्याधुनिक सॉल्यूशंस पेश किए जाएंगे। लाइन ऐरे डेमो एरेना भारतीय लाइव साउंड उद्योग में सक्रिय आठ प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ नजर आएगा।इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि पिछले वर्ष डीजे एक्सपो को मिले शानदार रिस्पांस की बदौलत एक्सपो को ‘राष्ट्रीय’ टैग मिला है, जो कि काफी बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रदर्शनी 2014 से ही भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनी में इस बार भी देशभर के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले समेत इस क्षेत्र के कई तकनीकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाली देश की कंपनियां अपने उन ब्रांडों को प्रदर्शित करेंगी, जिनका मकसद आधुनिक तकनीक के साथ-साथ वाजिब दामों में प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है।

आयोजक मैनुअल डायस के मुताबिक इवेंट और मनोरंजन उद्योग के व्यावसायिक पेशेवरों के लिए डीजे एक्सपो कई वजहों से महत्वपूर्ण है। इनमें सबसे अहम ये है कि प्रदर्शनी एनसीआर में है और इस कारोबार से जुड़ी ज्यादातर कंपनियां भी एनसीआर से ऑपरेट करती हैं, जिससे उन्हें विक्रेता और खरीदार के बीच एक प्रभावी नेटवर्किंग बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में पेशेवरों की जरूरतें पूरी करने में भी इंडियन डीजे एक्सपो अहम भूमिका निभाता रहा है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग