इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ का आयोजन 25 से 27 अगस्त एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है

250 कंपनियां ले रही हैं हिस्सा,  मेक इन इंडिया की 30 कंपनियां भी बनीं भागीदार 

Eros Times: ग्रेटर नोएडा म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है। इस सलाना एक्सपो में डीजे मिक्सर और कंट्रोलर से लेकर नवीनतम डीजे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर के साथ क्लब साउंड, टूरिंग साउंड के अलावा पीए के लिए स्पीकर सिस्टम की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। एक्सपो में लाइटिंग ब्रांड लेजर सहित स्टेज और एंटरटेनमेंट लाइटिंग में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दर्शन होंगे। एलईडी तकनीक, एलईडी वॉल्स और स्क्रीन में अत्याधुनिक सॉल्यूशंस पेश किए जाएंगे। लाइन ऐरे डेमो एरेना भारतीय लाइव साउंड उद्योग में सक्रिय आठ प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ नजर आएगा।

इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि बताया कि यह एकपो का आठवां संस्करण है। पहले इस एकपो में नार्थ इंडिया का ही पारटीसिपेशन होता था लेकिन अब नेपाल,  बंगाल,  श्री लंका और दुनियाभर से लोग जुड रहे हैं। 

पिछले वर्ष डीजे एक्सपो को मिले शानदार रिस्पांस की बदौलत एक्सपो को ‘राष्ट्रीय’ टैग मिला है, जो कि काफी बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रदर्शनी 2014 से ही भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनी में इस बार भी देशभर के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले समेत इस क्षेत्र के कई तकनीकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाली देश की कंपनियां अपने उन ब्रांडों को प्रदर्शित करेंगी, जिनका मकसद आधुनिक तकनीक के साथ-साथ वाजिब दामों में प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है।“ आयोजक मैनुअल डायस के मुताबिक इवेंट और मनोरंजन उद्योग के व्यावसायिक पेशेवरों के लिए डीजे एक्सपो कई वजहों से महत्वपूर्ण है। इनमें सबसे अहम ये है कि प्रदर्शनी एनसीआर में है और इस कारोबार से जुड़ी ज्यादातर कंपनियां भी एनसीआर से ऑपरेट करती हैं, जिससे उन्हें विक्रेता और खरीदार के बीच एक प्रभावी नेटवर्किंग बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में पेशेवरों की जरूरतें पूरी करने में भी इंडियन डीजे एक्सपो अहम भूमिका निभाता रहा है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित