भारत विश्व में सर्वोच्च स्थान पर होगा – गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Eros Times: ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा में स्थित रॉयल हैबिटेट सेंटर में आयोजित  महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आए हुए लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प संजोया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की भागीदारी करने की योजना बनाई है। हम सब गौतम बुद्ध नगर के वासी यह जानते हैं कि पूरे देश में गौतम बुध नगर देश की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान रखता है इसलिए मोदी के और योगी के संकल्प को साकार करने में हम सब लोगों को अपना बढ़ा योगदान करना है। उन्होंने कहा कि 2024 में हम चुनाव में हम अपनी पूरी शक्ति से एक- एक बूथ पर जीतने की योजना बनाएं और सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर जन जन तक जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़े।

इस कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष फिरोजाबाद के पूर्व विधायक हरिओम यादव (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश) ने कहा कि गौतमबुध नगर जैसी लोकसभा सीट से गोपाल कृष्ण अग्रवाल जैसे विद्वान, सरल एवं जनता से जुड़े व्यक्ति का प्रतिनिधित्व मोदी और योगी के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगा । हम सब लोग श्री गोपाल जी के साथ हैं, और पार्टी से निवेदन है कि पार्टी उन्हें यहॉ का प्रतिनिधित्व दे। पार्टी उन्हें लड़ाती है तो हम और हमारा पूरा समाज और यहां उपस्थित क्षेत्र के गूजर, यादव और ब्राह्मण सभी समाज के लोग उनको पूरी ताकत से ऐतिहासिक विजय प्राप्त कराएंगे । इस बात का उपस्थित जनमानस ने तालियों एवं नारों से भरपूर समर्थन किया।

फिरोजाबाद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बृजेश उपाध्याय ने कहा कि बारिश के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बंधुओं का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम संचालन एडवोकेट नवीन कुमार ने किया।

इस सभा में राम कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, ब्रजमोहन शर्मा, ओमपाल सिंह, राजीव यादव, नंद किशोर सोलंकी, सुरेंद्र, सुभाष नागर, सुरेंद्र भाटी, राजकुमार रावल, राजू नागर ,मोनू भाटी, सुनील अग्निहोत्री आदि इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन 9 साल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के अंतर्गत महा जन संपर्क अभियान के लिये किया गया था ।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज