भारत चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का विरोध कर रहा है, क्‍योंकि यह पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) से होकर गुजरता है।

बीजिंग, पीटीआई, इरोस टाइम्स: भारत के विरोध के कारण चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीइसी) का निर्माण अल्‍पकालिक समय के लिए प्रभावित हो सकता है, चीन को यह आशंका है। हालांकि चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बीजिंग और इस्‍लामाबाद अपने सहयोग को लेकर दृढ़ हैं तो वे भारत के सभी संदेहों को दूर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत सीपीइसी का विरोध कर रहा है, क्‍योंकि यह पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) से होकर गुजरता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स की रिपोर्ट में कहा गया है, कुछ लोगों का मानना है कि भारत का विरोध चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए एक बाधा बन सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, अल्‍पकालिक समय के लिए कॉरिडोर का निर्माण प्रभावित हो सकता है। मगर दीर्घ कालिक दृष्टिकोण से चीन और पाकिस्‍तान अगर चाहें तो भारत के संदेहों को दूर कर सकते हैं।

यह रिपोर्ट पाकिस्‍तान में काम कर चुके एक शोधकर्ता द्वारा लिखा गया है, जिसका कहना है कि चीनी निवेश को ज्‍यादा फायदा मिल सकता है। शोधकर्ता के मुताबिक, चीन के लिए सीपीइसी से मुनाफा दूसरे देशों की तुलना में कहीं ज्‍यादा है। मौजूदा समय में चीन ने सीपीइसी में 51 प्रोजेक्‍ट में निवेश किया है। इनमें 19 प्रोजेक्‍ट पूरे भी हो चुके हैं। पाकिस्‍तान ने बताया है कि कुल निवेश 50 बिलियन तक पहुंच गया है। इसके अलावा भी चीन ने पाकिस्‍तान में 200 से अधिक प्रोजेक्‍ट में निवेश किया है। निवेश मुख्‍य रूप से एनर्जी और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर आधारित हैं, जिनकी पाकिस्‍तान के आर्थिक विकास के लिए अत्‍यंत आवश्‍यकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर चीनी सीपीइसी को लेकर संभावनाओं और सुरक्षित माहौल को लेकर चिंतित हैं। हालिया समय में पाकिस्‍तान में चीनी नागरिकों के अपहरण और कथित हत्‍या की कई घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की घटनाओं के बावजूद पाकिस्‍तान में सुरक्षा स्थिति में सुधार देखने को मिला है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग