सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड बदरीनाथ धाम में मेडिकल सर्विस देने के लिए जाने वाले पहले बैच का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज नें से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ रुदारनाथ व हेमकुण्ड साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु किया रवाना ।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस टीम ने बदरीनाथ धाम पर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कमर कस ली है। पुष्कर सिंह धामी ने डाॅ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में मेडिकल टीम के सदस्यों को रवाना किया।

EROS TIMES: सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के बदरीनाथ धाम में मेडिकल सर्विस देने के लिए जाने वाले पहले बैच का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने कहा केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है और राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पडे़गा। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई  मेडिकल सर्विस टीम के हाई ऐल्टिट्यूड क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को सराहा और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भी सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम को बदरीनाथ में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए शुभकामनायें दी। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर को हर संभव मद्द देने का आश्वासन दिया।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने  पुष्कर सिंह धामी  को बताया कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर देश की एकमात्र ऐसी संस्था है जो हाई ऐल्ट्टियूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है और किसी से भी किसी प्रकार का कोई डोनेशन नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम नाम नमक निशान इज्जत और वफादारी के साथ सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसके अलावा आर्मी वायु सेना आईटीबीपी व बीएसएफ से ट्रेनिंग प्राप्त सिक्स सिग्मा टीम रेस्क्यू करने में भी एक्सपर्ट है।

डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पाॅर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। डॉ० परवेज़ अहमद ने बताया की इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 45 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा जिसमें क्रीटिकल केयर  कार्डियो मेडिसिन महिलारोग  रेसप्रेटरी माउंटेन मेडिसिन के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देगे।

यात्रा के दौरान त्वरित संपर्क स्थापित करने के लिए सैटेलाइट फोन का उपयोग किया जाएगा।

डॉ. भारद्वाज ने मेडिकल कैम्पों के विषय में बताया कि रुद्रनाथ में संजीव कुमार मेडिकल शिविर संचालन का कार्यभार संभालेंगे। वहीं हेमकुंड साहिब में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ डाॅ. संजय शुक्ला कैम्प का संचालन करेंगे तो बदरीनाथ धाम में मेडिकल सर्विस की कमान डॉ० अनीता भरद्वाज, डॉ० भारत शर्मा व सौविक चंद्र दत्ता के हाथों में होगी।

गत वर्ष सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस ने बदरीनाथ की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को भी मेडिकल सुविधा प्रदान कराई थी। मेडिकल टीम की कार्य शैली से प्रसन्न होकर उन्होेंने कहा कि अगर यहां सिक्स सिग्मा है, तो सब ठीक ही होगा और मुलाकात कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस के बारे में बताया कि मेडिकल टीम के साथ अब तक हिमालय क्षेत्र के कई दुर्गम स्थानों पर मेडिकल सेवाएं दे चुकी हैं। गत वर्षों में सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम ने चारधाम यात्रा में श्री केदारनाथ धाम श्री मद्महेश्वर धाम और हेमकुंड साहिब में 1,40,000 से अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं दी थी और मौसम की मार से असमय काल के ग्रास बनने वाले रोक लगाने में सफलता पाई। मेडिकल टीम विभिन्न हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल कैम्पों में अब तक 68,790 पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा और 6,800 लोगों को आकसमिक सेवा प्रदान करा चुकी है। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम ने कैलाश मानसरोवर यात्रा में डोल्मा पास-19500 फीट की ऊंचाई पर 1120 पीड़ितों को चिकित्सा सहायता देकर उनकी जान बचाई थी। 2015 में नेपाल में आए भीषण विनाशकारी भूकंप में गोरखा जिले में सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल रेस्क्यू टीम के साथ सबसे पहले पहुंचकर आपदा से पीड़ित 1700 से अधिक लोगों की सहायता की थी।

इस बार मेडिकल की विशेषताएँ :

1. टेलीमेडिसिन
2. पोर्टेबल मेडिकल इक्वीपमेंट
3. लैब ऑन व्हील्स
4. डिजिटल एक्स रे
5. वॉकी टॉकी
6. विशेष यूनिफ़ॉर्म
7. फ़ोर्स द्वारा विशेष ट्रेनिंग

इस अवसर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज   गणेश जोशी – मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग चन्दन राम दास – समाज कल्याण व परिवहन मंत्री विधायक  प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज आदि टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित