मॉडल टॉउन विधानसभा में “बाल विकास केंद्र” का शुभारंभ

बाल विकास केंद्र द्वारा स्लम क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को सशक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार

बाल विकास केंद्र का उद्देश्य स्लम में रहने वाले बच्चों की पढ़ने-लिखने की ज़रूरतों को पूरा करते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना

आम घरों में बच्चों की पढ़ाई व खेल के लिए जगह नहीं होती; ऐसे में बाल विकास केंद्र में बच्चों को पढ़ने- खेलने और हर दिन कुछ नया सीखने की मिलेगी जगह

पैरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई में बने भागीदार;अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस केंद्र का ज़रूर करे इस्तेमाल

Eros Times: केजरीवाल सरकार के इस बाल विकास केंद्र से स्लम में रहने वाले बच्चों को मिलेंगे तरक़्क़ी के मौक़े,गरीबी के चक्र को तोड़ने में बनेगा मददगार अरविंद केजरीवाल का दृष्टिकोण दिल्ली के बच्चों को  सुविधाएं प्रदान करना है, जैसा कि वे अपने बच्चों को प्रदान करते हैं बाल विकास केंद्र में क्रेच भी मौजूद दिन के समय अपने बच्चों को बिना किसी डर के एक सुरक्षित वातावरण में रख सकेंगे वर्किंग पैरेंट्स बाल विकास केंद्र द्वारा कम्युनिटी आउटरीच आंगनवाड़ी एनरोलमेंट और ग्रोथ मॉनिटरिंग फाउंडेशनल लिटरेसी स्कूल एजुकेशन डिजिटल लिटरेसी व काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ होंगी मौजूद दिल्ली में वंचित तबकों से आने वाले बच्चों की बेहतरी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केजरीवाल सरकार ने मॉडल टॉउन विधानसभा में “बाल विकास केंद्र” का शुभारंभ किया।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) द्वारा शुरू किए गए इस केंद्र का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने किया। इस केंद्र का उद्देश्य स्लम में रहने वाले बच्चों की शैक्षिक ज़रूरतों को पूरा करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर ज़रूरी सुविधाएँ प्रदान करना है।

इस मौक़े पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, डीसीपीसीआर का बाल विकास केंद्र, स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए आशा की किरण के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा,   अरविंद केजरीवाल का विज़न दिल्ली के बच्चों को सबसे अच्छी सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दिल्ली के स्कूल बेहतर परिणामों के साथ निजी स्कूलों को भी पछाड़ते हुए विश्वस्तरीय बन गए हैं। अब सरकार का फोकस एमसीडी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने और बच्चों की सीखने की जरूरतों के मुताबिक उन्हें विकसित करने पर है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने माता-पिता से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में उनकी पढ़ाई-लिखाई में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि मैं जब भी स्कूलों में विजिट करने जाती हूं तो बच्चों की एक डिमांड रहती है कि हमे घर पर पढ़ने की जगह नहीं मिल पाती है।

उन्होंने कहा कि एक आम परिवार के घर में इतनी जगह नहीं होती की वो अपने बच्चों की पढ़ाई व खेलने के लिए अलग जगह दे पाए | इसलिए ये बाल विकास केंद्र इन बच्चों के लिए बहुत खास है। बच्चे इस केंद्र पर स्कूल ख़त्म होने के बाद आ सकते है। जहां उन्हें पढ़ने- खेलने और हर दिन कुछ नया सीखने की जगह मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि ये बाल विकास केंद्र दिल्ली के बच्चों और जनता को समर्पित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इस केंद्र में उनकी भागीदारी ज़रूरी है इसलिए वे सभी अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस केंद्र का इस्तेमाल जरूर करें।

उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चों की माएँ कहती है कि वो कम पढ़ी लिखी है, ऐसे में वो अपने बच्चों के पढाई में कैसे भागीदार बन सकती है। तो उन उन सभी माताओं को कहना चाहती हूं कि बेशक वो पढ़ी-लिखी न हो लेकिन रोज़ाना कम से कम अपने बच्चों के लिए आधे घंटे का समय निकाल कर उनसे पूछे कि उन्होंने स्कूल में क्या किया, क्या ऐक्टिविटीज़ की। आपके रोज़ाना के इस आधे घंटे के टाइम से बच्चों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन अपने बच्चों को समय देना और बच्चे पढाई पर ध्यान दे वो माता -पिता की जिम्मेदारी है | और जब सरकार और आप मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे तो बच्चे को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता | 

बता दें कि बाल विकास केंद्र में बच्चों को विभिन्न सुविधाएँ मिलेंगी। यहाँ क्रेच भी मौजूद है जिसमें वर्किंग पैरेंट्स दिन के समय अपने बच्चों को बिना किसी डर के एक सुरक्षित वातावरण में रख सकेंगे।साथ ही यहाँ बच्चों को क्वालिटी अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन मिल सकेगी।

सलाम बालक ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित किए गए इस  बाल विकास केंद्र में बच्चों को शैक्षिक संसाधनों तक पहुँचने, सीखने के लिए ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करने और डिजिटल साक्षरता कौशल विकसित करने के लिए एक कंप्यूटर रूम भी मौजूद है। इसके  अतिरिक्त बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक विकास के लिए केंद्र में बच्चों के लिए विभिन्न खेलों को भी शामिल किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन