ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अनोखा प्रयास शादी समारोह में वर-वधू को उपहार में दिया गया पौधा

Eros Times: गाजीपुर वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा प्रयास पूर्व में गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण कों लेकर मुहिम चलाई जा रही है । ऐसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो का लगवा बढ़ता नजर आ रहा है इसी क्रम में शादी समारोह में वर-वधू को उपहार में दिया गया पौधा जिसकी लोग प्रसंशा कर रहे हैं। 

गाजीपुर के गुलाल सराय निवासी श्री संजय चौरसिया के बड़े भाई श्री लालजी चौरसिया (उसरी )के छोटे सुपुत्र श्री सोनू चौरसिया के शादी के शुभ अवसर पर जितेंद्र वर्मा और बहन प्रियंका चौरसिया और अन्य लोगो द्वारा द्वारा वर-वधू (सोनू चौरसिया और आरती चौरसिया) को उपहार स्वरूप आक्सीजन देने वाला और आम का पौधा भेंटकर

 पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इसमें सोनू के बड़े भाई अखिलेश चौरसिया ने आए हुए सभी मेहमान से आग्रह किया की आप लोग भी आने वाले समय में वर-वधू से पौधरोपण करा कर गृहस्थ जीवन की शुरूआत करने का प्रयास करे। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शादी व अन्य शुभ अवसर पर पौधरोपण का संस्कार विकसित होना चाहिए। शादी समारोह में उपस्थित लोगों से सोनू और आरती ने भी आग्रह किया कि आप सब भी ऐसे मौके पर नवदम्पत्ति वर बधु को उपहार पौधा दें। इससे पर्यावरण संरक्षण को एक संदेश जाएगा। बीते कोरोना महामारी में अक्सीजन की कमी से सबको सिख लेना चाहिए।जिससे की पर्यावरण को बचाया जा सके। परिवेश में पर्यावरण की सुरक्षा एक अहम सवाल ही नहीं बल्कि ज्वलंत मुद्दा बन गई है। ऑक्सीजन के लिए पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। इससे निजात का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल देना होगा और जंगलों को बचाना होगा। अंत में डॉक्टर लाल जी चौरसिया ने सभी आए हुए मेहमान का आभार प्रकट किया। इस मौके पर चाचा श्री विनोद चौरसिया,उमेश यादव ,अनुग्रह चौरसिया,मामा अंजनी चौरसिया फूफा रमाशंकर,सुरेंद्र चौरसिया,मथुरा आश्रम से आए हुवे श्री सोभा यादव जी ,केदार चौरसिया, सुभाष चौरसिया,रमाशंकर चौरसिया,रामलखन यादव, गोलू शर्मा,काशीनाथ यादव,अनिल कुमार,दोस्त और समस्त परिवार व रिश्तेदार उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान