इम्युनोथिरेपी की मदद से लाइलाज कैंसर का भी हो सकता है इलाज – डाॅ॰ मनीष सिंघल

इम्युनोथिरेपी के उचित उपयोग से कैंसर से सबसे गंभीर रूप से पीडित रोगियों को भी नई उम्मीद मिल सकती हैं। इम्युनोथिरेपी़ दुनिया भर में कैंसर के उपचार में इस्तेमाल किया जा रहा नवीनतम विकास हैं। चूंकि यह थेरेपी इस्तेमाल में बेहद सुरक्षित हैं, इसलिए जिन रोगियों को इसको जरूरत है वे संभवतः कम से कम समय में इसका लाभ उठा सकते हैं। अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ मेडिकल अंकोलाॅजिस्ट के रूप में काम कर रहे डाॅ॰ मनीष सिंघल ने बताया।
इस नई अभूतपूर्व थेरेपी के प्रभावकारी स्वरूप के बारे में डाॅ॰ मनीष सिंघल ने बताया, मनुष्यों में कैंसर से जुड़े चिकित्सकीय अध्ययन से यह उम्मीद जागी है कि मानव शरीर कैंसर कोशिकाओं के साथ बाहरी वस्तु की तरह व्यवहार करने लगेगा। इसका मतलब यह हुआ कि हमारी अपनी रोग प्रतिरक्षण प्रणाली किसी बाहरी के कण या बैक्टीरिया की तरह ही कैंसरजन्य कोशिकाओं को नष्ट करने में सक्षम हो जाएगी और इस तरह से मरीज का जीवन सुरक्षित रह पाएगा। हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षण प्रणली सामान्य स्थिति में ऐसा इसलिए नही कर पाती है क्योंकि कुछ खास रिसेप्टर शरीर की रोग प्रतिरक्षण क्षमता तथा कैंसरजन्य कोशिकाओं के बीच आ जाती हैं। लेकिन जब इम्युनोथिरेपी का इस्तेमाल किया जाता है तो कैंसर कोशिकाओं जूझने वाली इस रोग प्रतिरक्षण प्रणाली के सामने से यह अवरोध हट जाता है और हमारा शारीर उसमें नैसर्गिक रूप् से मौजूद तंत्र की मदद से कैंसर कोशिकाओं को समाप्त कर देता हैं।
56 वर्षीय महिला एक तरह के त्वचा कैंसर – मेलानोमा से जूझ रही थी। कैंसर के लाइलाज होने के कारण उनके जिंदा रहने की उम्मीद बहुत क्षीण हो गई थी। कैंसर के फैलने के कारण उनकी हालत और बिगड़ने लगी और कैंसर का रोग उनके शरीर में अनेक स्थनों पर फैल गया।
वह रोज कैंसर के कारण मौत के खतरे तथा भयानक दर्द का सामना कर रही थी लेकिन उस महिला रोगी को उस समय जीवन की नई उम्मीद बंधी जब नई मेडिकल रिसर्च पर आधरित इम्युनोथेरेपी के जरिए उनका उपचार शुरू हो गया। अब तक लाइलाज माने जाने वाला कैंसर – मेलानोमा का प्रभाव मरीज पर धिरे धिरे कम होने लगाा।
डाॅ॰ सिंघल ने न्यू इंग्लैंड जर्नल आॅफ मेडिसन (एनईजेएम) में प्रकाशित एक परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इम्युनोथेरेपी से उपचार पाने वाले 70 प्रतिशत रोगी एक वर्ष बाद भी जीवित थे जबकि जिन लोगों ने मेलानोमा के इलाज के लिए कीमोथेरेपी ली उनमे से मात्र 35 प्रतिशत मरीज ही एक साल बाद जीवित बचे थे। यह अध्ययन 418 मरीजों पर किया गया।
मेलानोमा से पीड़ित 945 अन्य रोगियों पर हुए एक अन्य अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि 70 प्रतिशत से अणिक वैसे रोगियों में टृयूमर में कमी देखी गई जो अन्य उपचार के साथ – साथ इम्युनोथेरेपी का भी इस्तेमाल करा रहे थे। यह रिपोर्ट एनईजेएम में प्रकाशित हुई।
शोध आंकड़ो से पता चलता है कि फैफड़ो, सिर एंव गर्दन, किडली एंव ब्लेडर कैंसर जैसे लाइलाज माने जाने वाले गंभीर किस्म के कैंसर से पीड़ित लाइलाज मरीजों में इम्युनोथेरेपी की बदौलत 2 साल की जीवित रहने की दर होती है और यह व्यवहार में 0 प्रतिशत की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि है और इस तरह से जीवित रहने की दर आश्चर्यजनक रूप से 200 प्रतिशत तक हो जाता हैं।

  • Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला