आईएमएस ने केसी ग्लोबल के साथ किया एमओयू साइन

कार्यक्रम के दौरान यूएस-सीएमए और यूएस-सीपीए पाठ्यक्रमों की चर्चा

EROS TIMES: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने केसी ग्लोबल एडुटेक के साथ एमओयू साइन किया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, डीन मेजर नुपुर गुप्ता, केसी ग्लोबल एडुटेक के सीईओ कमल छाबरा एवं जीएम विवेक हिसारिया ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों के शैक्षणिक उन्नति एवं भविष्य के पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यूएस सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (यूएस-सीपीए) एवं यूएस सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (यूएस-सीएमए) छात्रों को मजबूत वित्तीय रणनीतियां तैयार करने में मदद करेगा। वहीं मेजर नुपुर गुप्ता ने कहा कि आईएमएस नोएडा ने यूएस-सीएमए और यूएस-सीपीए पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए केसी ग्लोबल एडुटेक के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आनेवाले समय में आईएमएस नोएडा में संस्थागत छात्रों के साथ-साथ गैर-संस्थागत छात्र भी अंतरराष्ट्रीय मानक के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। इस पाठ्यक्रमों को छात्र अपने स्नातक डिग्री के साथ पूरा कर अपना कौशल विकास कर सकते हैं। साथ ही इसे पूरा करने से छात्रों को आकर्षक प्लेसमेंट में सहायता मिलेगी।

वही कमल छाबरा ने कहा कि यूएस-सीएमए और यूएस-सीपीए पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप छात्रों को डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है। फाइनेंस और अकाउंटेंट के क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच यूएस-सीपीए की खासी मांग है। यूएस-सीपीए कार्यक्रम में फॉरेंसिक अकाउंटिंग, इंटरनेशनल अकाउंटिंग, इंटरनल एंड एक्सटर्नल अकाउंटिंग के क्षेत्र में नए अवसर खुलते हैं। वहीं यूएस-सीएमए अकाउंटिंग और वित्त पेशेवरों के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इससे आप वित्तीय विश्लेषण, वित्तीय नियंत्रण एवं वित्तीय निर्णय लेने में कुशल होंगे

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां