आईएमएस रेडियो सलाम नमस्ते को रेडियो कार्यक्रम आर्ट मंथन के लिए किया गया सम्मानित

रेडियो कार्यक्रम “आर्ट मंथन” के लिए मिला सम्मान

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को रेडियो कार्यक्रम आर्ट मंथन के लिए सम्मानित किया गया। रविवार एवं सोमवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुरने सलाम नमस्ते को यह सम्मान दी। संस्थान की ओर से सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने इस सम्मान को प्राप्त किया।

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीसरा पुरस्कार सलाम नमस्ते को मिला। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 8वें सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के पुरस्कारों में सलाम नमस्ते ने अपनी जगह बनाई। वहीं मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के चार सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को पुरस्कार मिला।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते वर्ष 2008 से लगातार सामाजिक हितों को ध्यान में रख कर काम कर रहा है। आर्ट मंथन कार्यक्रम का मकसद समुदाय से कलाकारों एवं कारीगरों को लाकर भारतीय कला को लोकप्रिय बनाना है। इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए, रेडियो ने विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों के आयोजन की पहल की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कलाकार एवं कारीगर समुदाय को भी आमंत्रित किया गया। साथ ही अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में भारतीय कला पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वहीं कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से मधुबनी, वरली, कलमकारी एवं कालीघाट जैसी कलाओं को स्थानीय समुदायों में अवगत कराया गया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित