सिर्फ अभ्यास करें और परीक्षा में इमानदारी से प्रश्नों का उत्तर दे। सुप्रिती चौहान

सलाम नमस्ते में रेडियो कार्यक्रम इक्जाम अलर्ट का आयोजन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में रेडियो कार्यक्रम इक्जाम अलर्ट का आयोजन किया गया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राघव ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या सुप्रिति चौहान, जेकेजी इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या अंजू गौर, इंदिरापुरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक आशीष मित्तल एवं हेल्थ एवं न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट रिया तनेजा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक के लिए टिप्स एवं सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान जेकेजी इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या अंजू गौर ने रेडियो के माध्यम से छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों के साथ-साथ माता-पिता को भी परीक्षा के दौरान संयमित होकर सकारात्मक सोंच के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। बच्चों को हमेंशा रैंकर के लिए नहीं वरन सफलता के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं गणित के अध्यापक आशीष मित्तल ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में गणित का प्रारूप बदल रहा है। इस बार गणित का प्रशन फारमुला बेस ना होकर लॉजिकल होंगे, अतः समय प्रवंधन एवं कॉनसेप्ट पर ध्यान दे।

हेल्थ एवं न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट रिया तनेजा  ने बताया कि परीक्षा के दौरान तले-भुने खानपान से परहेज करें। जहां तक हो सके पानी का सेवन ज्यादा करें। खानपान में फल एवं हरी सब्जियों को शामिल करें। एक बार में अधिकाधिक भोजन ना कर हर दो से तीन घंटों में अल्प-आहार लें। परीक्षा से पहले नींद पूरी ले। घर से परीक्षा के लिए भर पेट भोजन कर ही निकले। परीक्षा के दौरान लड़कियां स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे।

वहीं सुप्रिती चौहान ने छात्रों को परीक्षा के दौरान खुद पर विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए आपको जितना मेहनत करना था कर लिया, अब सिर्फ अभ्यास करें और परीक्षा में इमानदारी से प्रश्नों का उत्तर दे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग