इमरान हुसैन ने मोहर्रम की तैयारियों को लेकर विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

मंत्री इमरान हुसैन ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएसईएस को तारों का रखरखाव और ताज़िया जुलूस मार्गों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया

जुलूस मार्ग पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई सुनिश्चित करें

Eros Times: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी मोहर्रम की तैयारियों लेकर  विभिन्न सम्बंधित विभागों /एजेंसियों केउच्च अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, वन विभाग, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, हॉर्टिकल्चर, पीडब्ल्यूडी, बीएसईएस , अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान धार्मिक समितियों के सदस्य भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान, मुहर्रम ताजिया जुलूस कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था से लेकर अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान खाद्-आपूर्ति मंत्री  इमरान हुसैन ने मुहर्रम जुलूस के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पीने के पानी, मोबाइल एम्बुलेंस और फायर सेफ्टी , सुरक्षा व्यवस्था, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती जैसी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने अधिकारियों को ताज़िया जुलूस के मद्देनज़र नबी करीम पुलिस चौकी, कुतुब रोड, सदर बाजार, खारी बावली, लाल कुआं, हौज़ क़ाज़ी और जामा मस्जिद से सटे सड़कों और गलियों में पर्याप्त स्वच्छता और  साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री इमरान हुसैन ने जुलूस मैं पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी और एमसीडी अधिकारियों को इन क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए भी निर्देश किया। पीडब्ल्यूडी और एमसीडी को गड्ढों, फुटपाथ की मरम्मत सहित सड़कों के रखरखाव के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सम्बंधित अधिकारियों को जुलूस यात्रा को असुविधा से बचाने के लिए क्षेत्र में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एरिया में प्रयाप्त मोबाइल एम्बुलेंस की उपलब्धता के साथ अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा जिससे  आवश्यकता पड़ने पर इन स्वास्थ्य सेवाओं का तत्काल लाभ उठाया जा सके। उन्होंने मोहर्रम जुलूस मार्ग में शौचालय ब्लॉक स्थापित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

मंत्री इमरान हुसैन ने बीएसईएस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी  बिजली का तार लटकता न पाया जाये और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ताज़िया जुलूस मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जाए और सभी कम हाइट वाले तारों को तुरंत सुवय्वस्थित किया जाये। इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों/मास्टलाइट्स को ठीक करने और जुलूस मार्ग और धार्मिक स्थलों सहित पूरे एरिया में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा,  मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी अधिकारियों को जल जमाव से बचने के लिए नियमित और प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी रखरखाव के काम में तेजी लाने और विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में उचित साफ़ -सफाई करने का निर्देश दिया । इमरान हुसैन ने कहा कि ताजिया जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के लिए पानी के टैंकरों की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री   इमरान हुसैन ने दिल्ली पुलिस और एरिया एसडीएम को आगामी 28 और 29 जुलाई को मोहर्रम दौरान  क्षेत्र में पुलिस कर्मियों और सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस के  यातायात विभाग को मोहर्रम के दिनों के लिए एक यातायात योजना तैयार करने और क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त फायर टेंडर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए।

इमरान हुसैन मंत्री ने बैठक भाग लेने वाले अधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहने को कहा जिससे  मुहर्रम के दौरान  सरकारी सेवाएं और नागरिक सुविधा लोगों को  बिना परेशानी के मिल पाए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया