210वीं बोर्ड बैठक का महत्वपूर्ण निर्णय: तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे यातायात को सुधारने का बोझ

राजेश बैरागी की कलम से

Eros Times: यदि नोएडा प्राधिकरण की आज रविवार को हुई 210 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय का चुनाव करना हो तो मैं तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ रही यातायात भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सलाहकार नियुक्त करने के निर्णय को चुनूंगा।सलाहकार की नियुक्ति के लिए बाकायदा रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आमंत्रित किया जाएगा और इस पर आने वाला खर्च तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे। हालांकि इस बोर्ड बैठक में किसानों को राहत देने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नये सीईओ लोकेश एम द्वारा आयोजित पहली बोर्ड बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण अध्यक्ष और राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने की जबकि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना अनिल कुमार सागर ऑनलाइन जुड़े। लगभग डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर विचार हुआ।भवन मानचित्र स्वीकृत करने व पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का शुल्क दुगुना करने, सेक्टर 42 के ले आउट प्लान में संशोधन करने जैसे निर्णय लिए गए। परंतु इस बैठक का महत्व तीनों प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ रहे यातायात भीड़ को व्यवस्थित करने के संबंध में लिए गए निर्णय से ही है।

बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इस हिस्से में निरंतर बढ़ रही औद्योगिक, व्यापारिक व आवासीय गतिविधियों के परिणामस्वरूप बढ़ रही यातायात भीड़ पर गंभीरता से विचार किया। इस यातायात भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति की आवश्यकता अनुभव करते हुए इस हेतु रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। यह सलाहकार तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का उपाय सुझाएगा।

इस पर आने वाला खर्च तीनों प्राधिकरण समान रूप से वहन करेंगे। इस बोर्ड बैठक से किसानों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ जबकि पांच प्रतिशत भूखंड सहित कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसान पिछले दो माह से नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं। हालांकि नये सीईओ लोकेश एम के आने के बाद इस किसान संगठन में फूट पड़ गई है और संगठन के सैकड़ों लोग इस आंदोलन से दूर हो गये हैं जो प्राधिकरण अधिकारियों से हिले मिले रहे हैं।उधर परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को सफाई देनी पड़ रही है। क्या यह नये सीईओ का कोई मास्टर स्ट्रोक है?

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित