भारत-तंजानिया के बीच बिज़नेस फोरम एवं रोडशो में आईआईए की भागीदारी

Eros Times: नोएडा भारत-तंजानिया के बीच व्यापारिक गोष्ठी और रोड शो का आयोजन, टीआईसी (तंजानिया निवेश केंद्र) और संयुक्त गणराज्य तंजानिया उच्चायोग, मार्स (मार्केटिंग असिस्टेंस एंड रिसर्च सपोर्ट) और इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोशिएशन (आईआईए) के सहयोग से किया गया।
इस गोष्ठी का मुख्य उदेश्य था-
तंजानिया और भारतीय व्यवसायों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और साझेदारी को बढ़ावा देना।
तंजानिया में निवेश के अवसरों और व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी देना.
प्रतिभागियों के बीच नेटवर्किंग और ज्ञान के आदान-प्रदान का पूरा अवसर उपलब्ध करवाना।

रेखा शर्मा, आईआईए की चैयरपर्सन एक्स्टर्नल अफ्फैर्स एवं मार्केटिंग असिस्टेंस एंड रिसर्च सपोर्ट की संस्थापक और महासचिव नाइजीरिया भारत व्यापार परिषद  गत वर्षों से अफ्रीका क़े कई देशों, बुरुंडी, रवांडा, डीआरसी, मलावी, जाम्बिया, और युगांडा में बड़े पैमाने पर भारतीय निवेशको के लिये आसानी से व्यापार करने के अवसरो का मार्ग बनाने मॆं जुटी हैं. अफ्रीका में निवेश हेतु उन्होने काफी शोध किया है।

उन्होनें बताया कि प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संपदा होने के कारण तंजानिया, अफ्रीका में निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान है. संसाधन, कुशल कार्य कर्मी और तेजी से बढ़ता निवेशक-अनुकूल वातावरण मौजुद है, राजनीतिक स्थिरता, शांति और सुरक्षा, कानून के शासन का कड़ाई से पालन और सुशासन मेहमाननवाज़ और मैत्रीपूर्ण स्थानीय लोग तंजानिया को एक आदर्श निवेश केंद्र बनाते हैं। तंजानिया वर्तमान में पूर्वी अफ्रीका में शीर्ष एफडीआई प्राप्तकर्ता है। सरकार निवेश माहौल को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है. निजी क्षेत्र का विकास सरकार के लिए एक उच्च प्राथमिकता है. तंजानिया निवेश केंद्र (टीआईसी) सरकार की प्राथमिक एजेंसी है तथा निवेश और निवेश नीति से संबंधित मामले, समन्वय, प्रचार, सुविधा और सलाह देने के लिए इस गोष्ठी में मौजूद रहे।

इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय व्यापार समुदाय के लिए मौजूदा तंजानिया निवेश अवसरों के बारे में बताया गया-   
निर्यात बाजार के लिए विभिन्न कृषि उत्पादों (गन्ना, काजू, कपास, सूरजमुखी, तिल, कपास के बीज, मूंगफली, ताड़ के तेल, आदि से खाद्य तेल का प्रसंस्करण), फलों और सब्जियों की खेती और प्रोसेस्सिंग,
मछली पकड़ना और मछली प्रोसेस्सिंग,
पशुधन मूल्य श्रृंखला,
खनन और खनिज प्रोसेस्सिंग,
लकड़ी का काम,
फार्मास्युटिकल उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों का विनिर्माण,
पर्यटन, आईसीटी,
आधारभूत संरचना,
सामान्य तौर पर आवास, बैंक, वित्त और व्यापार।

इस मौके पर मुख्य व विशेष अतिथि के रूप में गिलियड जे. टेरी, कार्यकारी निदेशक टीआईसी (तंजानिया निवेश केंद्र), नीरज सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का स्वागत किया गया। गोष्ठी का आरम्भ राजीव बंसल उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के स्वागत भाषण से किया गया।

समीर संतोष प्रबंध निदेशक, कमल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, सतीश पुरंदरे प्रबंध निदेशक, पुरंदरे इंडस्ट्रीज, तंजानिया गणराज्य व रवि मित्तल ने उद्योग संबंधी प्रस्तुतियाँ देकर प्रतिभगियो को तंजानिया-अफ़्रीका में निवेश करने के लिये सुझाव दिये।

तंजानिया की ओर से गिलियड टेरी डीजी तंजानिया निवेश केंद्र, लतीफ़ा किगोडा-टीआईसी वरिष्ठ निवेश अधिकारी, यूसुफ मंजी-कामका, एंजेला लीला मैंगू-कामका, पांडुका योसिया योनाज़ी- ईपीजेडए, बैरी शैले सिनोतन, हलीमा वागाओ, देव डोट्टो भारत में तंजानिया के चांसरी हाई कॉम के प्रमुख तथा महामहिम राजदूत अनीसा मबेगा, तंजानिया की उच्चायुक्त की उपस्थिति प्रमुख रही। आगामी समय में भारत-अफ्रिका के बीच बेहतर व्यावसायिक सम्बंध बनेगे। अवसर के बिन प्रगति का विचार हवा पर लिखने जैसा ही है,  संगोष्ठी इस घोषणा के साथ संपन्न हुई कि तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल का 8 से 11 सितंबर तक तंजानिया के राष्ट्रपति के साथ भारत का दौरा निवेश की दॄष्टि से उत्साहपूर्ण था।

तंजानिया के सरकारी अधिकारी और निजी व्यापारी क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधि, तंजानिया निवेश केंद्र, MARS एसोसिएशन व आईआईए के साथ व्यापार के अवसरों का पता लगाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए यहां आए हैं। यही बिजनेस फोरम और रोड शो 13 और 14 अक्टूबर को सूरत में और 15 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला