नोएडा, 15 अक्टूबर 2025: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) नोएडा चैप्टर द्वारा “दीपोत्सव 2.0” का भव्य आयोजन बुधवार सायं सेक्टर-73 स्थित शौर्य बैंक्वेट में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर के चेयरमैन श्री नवीन गुप्ता एवं वरिष्ठ अतिथियों द्वारा गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने दिल्ली की प्रसिद्ध चाट, मनमोहक गीत-संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में IIANoida और अन्य प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो आयोजन को और भी विशेष बनाता है।
इस अवसर पर नगर के अनेक वरिष्ठ उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न आईआईए चैप्टरों के प्रतिनिधि, प्रेस एवं मीडिया सदस्य सहित लगभग 800 से अधिक अतिथियों ने सपरिवार सहभागिता की और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। IIANoida का यह आयोजन एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
कार्यक्रम के प्रायोजकों ने मंच से अपनी सेवाओं एवं उत्पादों का परिचय दिया और उपस्थित सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में आईआईए नोएडा चैप्टर के पदाधिकारियों में श्री नवीन गुप्ता – चेयरमैन, श्री निर्मल कांत गोयल – वाइस चेयरमैन, श्री साहिल कुमार – सचिव, तथा सी.ए. मनीष गुप्ता – कोषाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने समापन उद्बोधन में चेयरमैन श्री नवीन गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“दीपोत्सव 2.0 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उद्यमियों की एकता, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।”






