त्योहारों पर सुगम व सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए बस ऑपरेटरों को दिए निर्देश — एआरटीओ उदित नारायण

नोएडा, 17 अक्टूबर 2025: आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र जनपद गौतमबुद्धनगर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एआरटीओ उदित नारायण की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय गौतमबुद्धनगर के सभा कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में जिले के सभी प्रमुख बस ऑपरेटरों ने भाग लिया। इस दौरान एआरटीओ उदित नारायण ने त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों को कई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि “त्योहारों के समय यात्रियों की भारी आवाजाही होती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बस ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि—

  • यात्रियों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए।

  • निर्धारित किराए से अधिक किराया किसी भी परिस्थिति में न वसूला जाए।

  • बसों की नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।

  • बस चालक या परिचालक शराब या किसी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

  • बसों का संचालन निर्धारित गति सीमा में ही किया जाए।

  • किसी भी स्थिति में बस की छत पर यात्रियों को न बैठाया जाए।

  • केवल स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाए गए चालक/परिचालक से ही बसों का संचालन कराया जाए।

  • निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाया जाए।

  • बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन न किया जाए।

  • सभी यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

एआरटीओ उदित नारायण ने आगे कहा कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान “लोगों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”, और दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों से पहले आयोजित इस बैठक को लेकर बस ऑपरेटरों ने भी विभाग को भरोसा दिलाया कि सभी नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला