होमबायर्स की समस्या को समझता हूँ इसलिए समाधान पर काम कर रहा हूँ – गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Eros Times: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पीड़ित होम बायर्स के बीच पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल और होमबायर्स संगठनों के साथ जन सभा को संबोधित करते गए अपने नेतृत्व में बनी समिति के द्वारा होम बायर्स की समस्याओं के समाधान की दिशा में व्हाइट पेपर का विमोचन किया गया जिसमे प्रत्येक समस्या के समाधान का वर्णन किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा की हम होमबायर्स समस्या के समाधान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ पिछले 9 वर्षों से अनेको विषयों पर काम किया है, मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री जी पूरी तरह से समाज के सभी जटिल समस्याओं के ऊपर गहराई से उनके समाधान को लेकर आगे बढ़ने का काम करते हैं।उन्होंने कहा कि मैंने भी गौतम बुद्ध नगर के जन समस्या के निदान के लिए व्हाइट पेपर पर काम किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान पता चला कि गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में पूरे देश में से 35 प्रतिशत फँसे हुए इस क्षेत्र में है । एनरॉक 2020 के अनुसार यहां पर एक लाख पैसठ हजार फ्लैट्स रुके हुए हैं एवं रुपये 118000 करोड़ का पैसा फंसा हुआ है । साथ ही पचास प्रतिशत से ज्यादा प्रोजेक्ट कई वर्षों से रुके हुए है।

2016 से हमारे प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी ने इस विषय की गंभीरता को लेकर जनता के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने कहा कि होमबायर्स की जो समस्या है वो काफी विकट है जो कि हम हल करना चाहते हैं और जिसके लिए तभी से काम भी कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि होमबायर्स अपना घर पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक में कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं।

बिल्डरों को सारा पैसा देने के बाद भी उन्हे अपना घर नहीं मिल पाया है। इससे लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। इसमें एक जटिल पहलू और है कि होमबायर्स ने घर खरीदने के लिए वित्तीय संस्थानों से ऋण भी लिया हुआ है और उन्हे ईएमआई के द्वारा कर्ज़ चुकाना पड. रहा है। हम शुरुआत से ही होमबायर्स के साथ खड़े हैं और इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारा संकल्प है कि गौतमबुद्ध नगर के हर निवासी को उनका अपना घर मिले।

चाहे लाजिक्स ईकोटेक विलेज-२ हो या जेपी विश टाउन एवं आम्रपाली ग्रुप या अन्य प्रोजेक्ट हो, इनकी समस्याओं और उनके समाधान पर हमने काम किया है। अब सरकार द्वारा नामित समिति की रिपोर्ट भी आई है। हमने इन आधारो पर समाधान के लिए व्यापक पत्रक तैयार किया है, और उसके माध्यम से चाहे होमबायर्स के मकान के रजिस्ट्रेशन की बात हो, या उनको ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (OC) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) देने का विषय हो या रेजोल्यूशन के लिए (आईबीसी) के अंतर्गत कार्य करना हो या विभिन्न कोर्ट के लम्बित फैसले हो, सभी का हमने अध्ययन किया है और समस्या के निदान का मार्ग भी सुझाया है। होमबायर्स को उनके घर दिलाने के लिए यह विस्तृत श्वेत पत्रक आज जारी किया जा रहा है, जिसको लागु करवाने के लिये हम संकल्पित हैं।

कार्यक्रम के दौरान नोफा के अध्यक्ष राजीवा सिंह ने कहा कि चार माह पहले होम बायर्स के समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हम लोगों ने बैठक किया था, डाटा के अनुसार लगभग दो लाख अपार्टमेंट पूरे नहीं हुए हैं। अगर एक फ्लैट में चार व्यक्ति को जोड़ लें तो लगभग 8 लाख जो लोग हैं वह इससे प्रभावित हुए हैं।

नोफा की महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि इस विकट समस्या से हमारे होमबायर्स को कैसे निजात मिले इसके लिए मैं गोपाल कृष्ण अग्रवाल को धन्यवाद देती हूं कि गौतम बुद्ध नगर के जन समस्याओं के निजात के लिए आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

नोफ़ा के महासचिव राजेश सहाय ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से नोफा होम बायर्स के समस्याओं से निजात के लिए काम करते हुए राज्यसभा टीवी पर नोफा ने डिस्कर्शन कॉल किया था जिसमें रेरा के एवं हुडको के अध्यक्ष को बुलाया गया था।

कार्यक्रम का आयोजन नमो सेवा केंद्र और नोएडा डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 135 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 60 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला