मुझे पूरी उम्मीद है कि सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल

कैबिनेट मंत्री आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली व पर्यटन विभाग तो सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, पानी व औद्योगिक विभाग की जिम्मेदारी
भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत की तरह ही हम दोनों मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन के बाहर आने तक उनका काम संभालेंगे और दिल्लीवालों का काम नहीं रूकने देंगे
 केजरीवाल सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य और जल विभाग में बड़े फ्लैगशिप प्रोग्राम चल रहे हैं, हमारी कोशिश है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा काम हो
EROS TIMES: दिल्ली के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज को  कैबिनेट मंत्री बनाया गया। दोनों ही सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के कामों को आगे बढ़ाएंगे। कैबिनेट मंत्री आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग तो सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, पानी और औद्योगिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री बनने पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पदचिन्हों पर चलते हुए दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम करेंगे। मंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम को वनवास होने पर उनके छोटे भाई भरत ने उनकीे खड़ाऊ को रखकर 14 साल तक शासन किया था। उसी तरह जब तक सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया झूठे मामलों से छूट कर बाहर नहीं आते हैं, तब तक हम उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य और जल विभाग में बड़े फ्लैगशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा काम हो।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है। मैं उन दोनों को बधाई देता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन खूब मन लगाकर दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी अच्छा काम करेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नई ज़िम्मेदारियां संभालने पर आतिशी जी और सौरभ जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मनीष जी और सत्येंद्र जी के अच्छे काम को आप दोनों को आगे बढ़ाना है। लोगों की आप दोनों से बहुत उम्मीदें हैं।’’
बिजली-पानी, स्कूल-अस्पताल केजरीवाल सरकार की प्राथमिकताएं रही हैं, हम इसे आगे लेकर जाएंगे
कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को झूठे मामले और झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया है। ये दोनों लोगों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। चूंकि दिल्ली की जनता के काम भी करने जरूरी हैं। इसलिए जब तक सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया इन झूठे आरोपों से रिहा होकर बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुझे और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी दी है। तब तक हम पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। जैसे जब भगवान श्रीराम को वनवास हुआ था, तब उनके छोटे भाई भरत ने उनकीे खड़ाऊ को रखकर 14 साल तक शासन किया था। उसी तरह सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लोगों के जो काम किया है, जब तक वो दोनों इन झूठे मामलों से छूट कर बाहर नहीं आते हैं, तब तक हम दोनों ये जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके वापस आने के बाद वही दोनों लोग शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य जिम्मेदारियों को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंन कहा कि हमारी शुरू से कोशिश रही है कि दिल्ली की जनता का कोई भी काम नहीं रूकना चाहिए। बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल अरविंद केजरीवाल सरकार की प्राथमिकताएं रही हैं और इन प्राथमिकताओं को हम लोग भी आगे लेकर जाएंगे।
पिछले 75 सालों में स्वास्थ्य में सत्येंद्र जैन और शिक्षा में मनीष सिसोदिया के जैसा अच्छा काम किसी ने नहीं किया
वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश में पिछले 75 सालों से जिस तरह के अच्छे काम स्वास्थ्य में सत्येंद्र जैन और शिक्षा में मनीष सिसोदिया ने किया है, वैसा काम किसी दूसरे मंत्री ने अब तक नहीं किया। मगर केंद्र सरकार ने साजिश कर इन दोनों मंत्रियों को जेल में डाला हुआ है। आज हमें उनकी जिम्मेदारियां दी गई हैं। जैसे भगवान राम जब वनवास गए, तो उनके छोटे भाई भरत ने 14 साल तक उनका कामकाज संभाला। उसी तरह मैं और आतिशी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का काम संभालेंगे। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वो जल्द से जल्द जेल से रिहा होकर वापस आएंगे और अपना काम संभालें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा और जल विभाग में फ्लैगशिप प्रोगाम चल रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में यमुना को साफ व निर्मल बनाना और हर घर तक पानी पहुंचाना भी हमारे एजेंडे में है।
विपरित परिस्थितियों के बावजूद हम अच्छा काम करते हैं तो हमें दिल्ली की जनता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ महीने से जिस तरह से केंद्र सरकार हमले कर रही है और दिल्लीवालों के काम को धीमा करने की कोशिश की गई है, उन कामों को हम तेजी से करेंगे। एलजी कार्यालय में लंबित दिल्ली सरकार की फाइलों के संबंध में कहा कि हम लोग एलजी से निवेदन ही कर सकते हैं कि वो हमें और दिल्लीवालों को काम करने दें। केंद्र सरकार दिल्ली के काम को रोकने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। पिछली बार दिल्लीवालों में हमें दोबारा इसलिए मौका दिया क्योंकि वो लोग काम रोकते रहे और हम लोग काम करते रहे। जब-जब कोई सरकार काम रोकने की कोशिश करती है, तो जनता को भी यह बात समझ में आती है। इन विपरित परिस्थितियों के बावजूद हम लोग अच्छा काम करते हैं, तो दिल्ली की जनता का आशीर्वाद हमें अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हम पर बहुत हमलावर है। जिस तरीके के हमले आज केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के उपर कर रही है, उस तरीके के हमले किसी भी विपक्षी पार्टी के उपर कभी नहीं देखे गए और न कभी सुने गए कि उसके दो सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया हो। परिस्थितियां बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी हम दिल्लीवालों के लिए अच्छा काम करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ सर, हम आपके शिष्य हैं। मनीष जी और जैन साहब हमारे बड़े भाई हैं। आज केंद्र से षड्यंत्र करके उनको जेल में डाला है। वे जल्द बाहर आएंगे और अपना काम सम्भालेंगे। इस कठिन समय में आपने जो ज़िम्मेदारी दी है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उनका काम रुकेगा नहीं, दिल्ली का काम रुकेगा नहीं।
  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव