सलाम नमस्ते में हुनर टॉकीज का आयोजन

Eros Times: नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत हुनर टॉकीज का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि वेरी-वेरी ग्रेन की को-फाउंडर रुचि गोयल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने भी अपने हुनर से रूबरू कराया।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हुनर टॉकीज हुनरमंद लोगों को पहचान दिलाने का उचित मंच है।

ऐसे लोग जिनमें कुछ करने का जज्बा तो है, लेकिन किसी कारण वश उन्हें अपनी पहचान नहीं मिल पायी वे सभी रेडियो कार्यक्रम के साथ जुड़कर अपनी कहानी रेडियो की जुबानी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर से शुरू इस कार्यक्रम में अब तक 30 से अधिक स्थानीय हुनरमंद लोगों को रेडियो के माध्यम से संयुक्त मंच प्रदान किया गया। जहां प्रतिभागियों ने रेडियों के जरिए अपने इनोवेटिव अंत्रप्रेनोर आइडिया को साझा किया।वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान रुचि गोयल ने कहा कि अधिकतर महिलाएं अपनी हुनर को रूचि समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं को अपने हुनर को पहचान बनाने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान अंशिका गर्ग ने कहा कि मैं पुराने कील एवं धागों की मदद रे कार्व आर्ट बनाती हूं। मेरी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जागरूक करें।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस