गृहप्रवेश सोसाइटी बनी छोटी अयोध्या, 22 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

Eros Times :नोएडा। आज पूरा देश राममय हो गया है, हर घर – हर मंदिर में राम भजन और लोग राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा कर रहे हैं, हर जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इसी क्रम में सेक्टर 77 स्थित गृहप्रवेश सोसायटी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, सोसाइटी एक छोटी अयोध्या के रूप में सज रही है वही अयोध्या में राम-मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है।गृहप्रवेश सोसाइटी के एओए अध्यक्ष मोहंती, सचिव मानवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष देवांश सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि एक ओर जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम अपने उत्कर्ष पर होगा, उसी दिन हमारी सोसायटी में एक भव्य आयोजन किया जाएगा, यह कार्यक्रम 22 जनवरी को सोसायटी के टेनिस कोर्ट में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी का हर एक सदस्य बढ़े ही हर्षोल्लास के साथ रामोत्सव में भाग ले रहा है।इस पावन उपलक्ष्य पर सोसाइटी के निवासियों ने एक रामोत्सव समिति का गठन किया है, समिति पदाधिकारी रानी तिवारी ने बताया कि पूरी सोसाइटी को जय श्री राम के भगवा झंडों से सजाया गया है और 7 जनवरी से ही गृहप्रवेश सोसाइटी के क्लब हाउस में रोज़ाना दोपहर 12:30 – 2:00 बजे तक रामायण पाठ कराया जा रहा है, जोकि 21 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हमने सोसायटी के प्रत्येक टावर और उसके हर निवासी से अपील की है कि 21 जनवरी की शाम को अपने टावर के ग्राउंड फ़्लोर पर रंगोली या अल्पना बनाए और अपने घरों, बालकनी और लॉबी को रोशन करे, दीये जलाएं।

आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे-
मंडली द्वार सुंदरकांड का पाठ और राम भजन
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
भोग-प्रसाद वितरण
शोभा यात्रा एवम भंडारा
सोसायटी के मंदिर में 1001 दीये प्रज्जवलित किए जाएँगे
सोसायटी के लोगों द्वारा हनुमान चालिसा का पाठ
भव्य आरती व प्रसाद वितरण

इस पावन कार्य में अनुभा पेठिया, अंजू महेश्वरी, अनु मोहंती, प्रबोध कौशिक, अल्पना ग्रोवर, गायत्री कपूर, पूजा कपूर, शोभा सूद, अर्चना सहगल, नीलम भयाना, विजया जोशी, सरिता शर्मा, शारदा श्रीवास्तव, अमिता कटारिया, ज्योति शर्मा, रानी तिवारी, मृदुला शर्मा, रीना अग्रवाल, राखी वर्मा, आशा मदान, रेनू राय, रमेश सोनी, आतिश मोहंती, मनवीर सिंह, देवांश सिन्हा, वासुदेव, माया शर्मा, संतोष, वीणा खट्टर, सरोज गर्ग, राधिका चौहान, आर.पी. सिंह का विशेष योगदान है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग