कोरोना वॉरियर डॉ प्रेरणा जैन के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की

खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिवंगत डॉ प्रेरणा जैन के परिजनों से मुलाकात कर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा

दिल्ली सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान जनसेवा करते हुए जान गंवाने वाले परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी

डॉ प्रेरणा जैन ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है

Eros Times: दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को कोरोना महामारी के समय लोगों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा डॉ प्रेरणा जैन के परिवार से मुलाकात की और उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि कोरोना वॉरियर डॉ प्रेरणा जैन दिल्ली के कमला नगर मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थी, जहां जनसेवा करते हुए वह कोरोना से संक्रमित हो गई और उनका निधन हो गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी एसडीएम सिविल लाइन व राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन सोमवार को कोरोना योद्धा स्वर्गीय डॉ प्रेरणा जैन के परिवार से मिलने कमला नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उन्हें भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि से उनके परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस आर्थिक मदद से परिवार के सदस्यों को अपना जीवन बेहतर बनाने में कुछ मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि दिवंगत डॉ प्रेरणा जैन ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है। स्वर्गीय डॉ प्रेरणा जैन की उम्र करीब 54 वर्ष थी और वह दिल्ली के कमला नगर मोहल्ला क्लिनिक में दिल्ली सरकार के पैनलबद्ध डॉक्टर के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने कोरोना महामारी के समय में समर्पित होकर रोगियों की सेवा की। इस दौरान वह कोरोना की दूसरी लहर में खुद भी कोरोनो वायरस की चपेट में आ गईं थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गईं और 31 मई 2021 को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनके पति डॉ अजीत जैन और तीन बच्चे रह गए हैं। स्वर्गीय डॉ प्रेरणा जैन की दो बेटी और एक बेटा हैं, सभी बच्चे वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि मानवता और समाज की सेवा करते हुए कई कोरोना-योद्धाओं ने अपनी जान गंवाई है। हम उनकी अथक मेहनत और महामारी से लड़ने के उनके जज्बे को दिल से सलाम करते हैं। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के दौरान लोगों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 70 से अधिक ‘कोरोना-योद्धाओं’ के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग