घर की बिक्री में तिमाही आधार पर 6% कम हुई; नई सप्लाई स्थिर बनी हुई है

अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में घर की बिक्री में तिमाही आधार पर 6% कम हुई; नई सप्लाई स्थिर बनी हुई है: PropTiger.com की रिपोर्ट

EROS TIMES:रिपोर्ट के अनुसार, घरों की बिक्री में यह गिरावट इस कारण से हुई क्योंकि घर खरीदने वालों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव होने के कारण इस तिमाही में घर खरीदने की योजनाओं को स्थगित कर दिया।
राष्ट्रीय/दिल्ली, 11 जुलाई, 2024: डिजिटल रियल एस्टेट ब्रोकरेज फर्म PropTiger.com के तिमाही एनालिसिस से पता चलता है कि 2024 की अप्रैल-जून की तिमाही (Q2CY2024) में भारत के आठ प्रमुख रेज़िडेंशियल मार्केट में घरों की बिक्री में 6% की गिरावट देखने को मिली, जबकि नई सप्लाई स्थिर बनी रही।

‘रियल इनसाइट रेज़िडेंशियल – अप्रैल-जून 2024’ शीर्षक वाली अपनी त्रैमासिक रिपोर्ट में, गुरुग्राम के मुख्यालय वाली इस फर्म ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (Q2CY2024) में कुल 113,768 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछली तिमाही (Q1CY2024) में यह संख्या 1,20,642 थी। बेंगलुरु (30% वृद्धि) और दिल्ली-एनसीआर (10% वृद्धि) को छोड़कर, सभी शहरों में इस तिमाही के दौरान बिक्री में गिरावट देखी गई।
फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चुनाव के परिणामों से पहले इंतज़ार करें और देखें की रणनीति अपनाते हुए, घर के खरीदारों ने इस तिमाही में रियल एस्टेट में निवेश करने की अपनी योजना को स्थगित कर दिया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रीय चुनाव हुए थे।
आरईए इंडिया के ग्रुप सीएफओ और PropTiger.com के बिज़नेस हेड, श्री विकास वाधवां ने कहा, “आम चुनावों के कारण अप्रैल-जून की अवधि के दौरान घरों की मांग में गिरावट आई, हालांकि मजबूत बुनियादी बातों के कारण रियल एस्टेट में निवेश को लेकर उपभोक्ताओं की भावना बेहद सकारात्मक बनी रही। केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद निवेश समर्थक केंद्रीय बजट की उम्मीदों के बीच, हमें यकीन है कि आने वाली तिमाहियों में यूनिट्स की बिक्री में इजाफा होगा, खासकर त्योहारी महीनों के दौरान।”

वाधवां ने आगे कहा, “आगामी केंद्रीय बजट में नीतिगत बदलावों के इंतज़ार में, जिससे 2027-28 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की राह तैयार होगी, डेवलपर समुदाय ने भी सावधानी बरती है, जैसा कि हमारे एनालिसिस में शामिल आधे शहरों नए लॉन्च में गिरावट से पता चलता है।”

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस