घर ख़रीदारों ने कहा- थाली बजाओ, सरकार जगाओ, रजिस्ट्री कराओ, घर दिलवाओ

Eros Times: ग्रेटर नोएडा लगातार 28 हफ़्ते से हर रविवार को घर ख़रीदारों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एकमूर्ति चौराहा घर ख़रीदारों की इंसाफ़ की लड़ाई का केंद्र बन गया है। गौतम बुद्ध की मूर्ति के नीचे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी। घर ख़रीदारों का कहना है कि 28 हफ़्ते के विरोध प्रदर्शन की वजह से ही रजिस्ट्री और लोगों को घर देने के मुद्दे पर सरकार और अथॉरिटी सक्रिय दिख रही है। लेकिन जब तक रजिस्ट्री शुरु नहीं हो जाती और घरों के रुके काम शुरु नहीं होते प्रदर्शन जारी रहेगा।

नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि इतनी कड़ी धूप के बावजूद जिस बड़ी संख्या में लोक जुटे हैं वो बताने के लिए काफ़ी है कि अपने अधिकारों को लिए बिना अब पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार इतना लंबा आंदोलन आज तक कभी घर ख़रीदारों ने नहीं किया था। लेकिन ये आंदोलन ठंड, बारिश, गर्मी सभी मौसम में रजिस्ट्री और घरों की मांग को लेकर जारी है।

आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे दीपांकर कुमार, श्वेता भारती, राजकुमार, चंदन सिन्हा, महेश यादव, रंजना भारद्वाज, रोहित मिश्रा, ज्योति जायसवाल का कहना है कि कई सालों से वो रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसका हल निकलना बहुत ज़रूरी है। सरकार ने वादा किया था चुनावों के वक्त लेकिन अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ है। उनका ये भी कहना है कि घर ख़रीदार एक मंच पर जुटे हुए हैं और ये बहुत बड़ी बात है। अधिकार लिए बिना वापसी का सवाल ही नहीं उठता है।

आंदोलन में लगातार शामिल हो रहे राहुल राज यादव, समीर भारद्वाज, अनिल रात्रा, शशि भूषण, पुरुषोत्तम कुमार, अशोक श्रीवास्तव, शेर सिंह, निलेश कुमार, विकास जोशी, राजकुमार वर्मा, एसपी गुप्ता, योगेश, निलेश कुमार, मृत्युंजय, दिनकर, शशांक का कहना है कि  सभी घर ख़रीदार समझ चुके हैं कि अब एकजुट रहने से ही जीत मिलेगी।उनका कहना है कि आज जिस तरह कई सोसायटियां एक मंच पर जुटी हैं और घर ख़रीदार साथ आए हैं वो अब भविष्य में भी एक साथ जुड़े रहेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।

वहीं विरोध प्रदर्शन में प्रशांत, विकास जोशी, रवि मिश्रा, दीपक गुप्ता, अमित, अजय कठुरिया, अनुराग, मनीष, एसपी गुप्ता, स्निग्ध सहित बड़ी संख्या में घर ख़रीदार शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज  3, संस्कृति कासा ग्रीन्स 1, अजनारा होम्स,आर सिटी रेज़ेंसी एक्वा गार्डन रक्षा अडेला ऐपेक्स गोल्फ़ एवेन्यू, ऐश्वरयम सहित कई सोसायटियों के निवासी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान