ऐतिहासिक पौराणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है- धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को ट्रांसपोर्ट भवन नई दिल्ली स्थित पर्यटन मंत्री भारत सरकार अल्फोन्स कन्ननथनम से मिलकर कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक यह क्षेत्र पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है। महाभारतकालीन जैसे गुरू द्रोणाचार्य का मन्दिर, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) हस्तिनापुर व लाक्षागृह (बरनावा) जैसे अनेकों ऐसे स्थान, जहाँ हम देशी व विदेशी पर्यटकों को लाकर, देश की संस्कृति के प्रचार व प्रसार के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में बेहतरीन पहल कर सकते हैं। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कासना स्थित सती निहाल देई के मन्दिर को भी पर्यटन के साथ-साथ राष्ट्र स्मारक घोषित किये जाने का आग्रह भारत सरकार के मंत्री से किया। मंत्री ने विधायक को सर्वे कराकर कार्यवाही किये जाने का पूर्ण आश्वसन दिया।
मंत्री को दिए गए पत्र की छायाप्रति सलग्न की जा रही है!

विगत अरसे से ग्रेटर नोएडा के मांयचा गांव में धरनारत किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों के समक्ष की प्राधिकरण से वार्ता।
जैसा कि विदित ही है कि कई दिनों से ग्रेटर नोएडा के मांयचा गांव में किसान अपनी मांगों को लेकर धरनारत थे, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर मिले। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दर्जनों किसानों के साथ जाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किये जाने के लिए कहा। 02 घंटे चली वार्ता में बैकलीज, आबादी व किसान के बच्चों को रोजगार तथा ग्रामीण विकास के मुददों पर सहमति बन गयी है तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित भी किया। अवशेष 04 प्रतिशत आबादी की कार्यवाही शासन में लंबित होने के कारण जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के समक्ष यह तय हुआ कि इसके लिए प्राधिकरण एक रिमाइंडर के माध्यम से शासन को जल्द निर्णय लिये जाने हेतु प्रार्थना करेगा।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के.के.गुप्ता, जनरल मैनेजर राजीव त्यागी व के.के.सिंह, तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह व अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, भगत सिंह, मनवीर सिंह भाटी, वीर सिंह, अमित पहलवान, बुद्धराम दरोगा, धरम सिंह, कुलदीप रावल व धर्मेन्द्र भाटी अनेक किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां