उज्बेकिस्तान के उच्च मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा |

सहयोग संभावनाओं व अवसरों पर की गई चर्चा

सहयोगात्मक विकास के क्षेत्रों और संयुक्त भागीदारी पर चर्चा करके अवसरों का पता लगाने के लिए आज उज्बेकिस्तान के उच्च मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उज्बेकिस्तान के खोरेज़म क्षेत्र के उप राज्यपाल श्री सालेत सनात कामिलोविच के नेतृत्व में भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत श्री सरडॉर रूस्तमबेव और एमिटी विश्वविद्यालय ताशकंद के निदेशक श्री अब्दुल्लाव बाबोर सागदुल्लायेचिव सहित 12 सदस्यों ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर एमिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्ट्रैटजिक ऑपरेशन श्री अमोल चौहान और एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

उज्बेकिस्तान के खोरेज़म क्षेत्र के उप राज्यपाल श्री सालेत सनात कामिलोविच ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के मध्य आपसी रिश्तों को मजबूत करने का कार्य एमिटी ने किया है। भारत और उज्बेकिस्तान भौगोलिक दृष्टि से दूर होने के बावजूद कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को साझा करते हैं। खोरेज़म उज्बेकिस्तान का आईटी हब है और आज उज्बेकिस्तान में 220 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हैं, जिनमें से अधिकांश निजी संस्थान हैं। वर्तमान में खोरेज़म में मेडिकल स्ट्रीम में 600 से अधिक भारतीय छात्र हैं और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र हैं। खोरेज़म में कई आईटी पार्क हैं और इस साझेदारी के माध्यम से आईटी परिदृश्य का और विस्तार किया जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत अधिक गुंजाइश और असीमित अवसर हैं।

भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत श्री सरडॉर रूस्तमबेव ने कहा कि मित्रता के इतिहास में एमिटी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। उज्बेकिस्तान और भारत दोनो देश एक ही विचार, एक ही मूल्य, समान संस्कृती और मनोदृष्टि को साझा करते है। उज़््बेकिस्तान और भारत के बीच दोस्ती और साझा संस्कृति का लंबा इतिहास रहा है। भारतीय दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षक और प्रोफेसर हैं और भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और गणित का केंद्र रहा भी है। इस सहयोग के माध्यम से, हमारा लक्ष्य खोरेज़म क्षेत्र में एमिटी की एक शाखा स्थापित करना है और हम इस उद्देश्य के लिए उपयोगी बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।

एमिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्ट्रैटजिक ऑपरेशन श्री अमोल चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद स्थित एमिटी कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हो रहे हैं और हम विज्ञान, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग करके इस रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं। उज़््बेकिस्तान के लोग बेहद मेहनती और केंद्रित हैं, उनका खास ध्यान युवाओं पर है और हम उज्बेकिस्तान के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी रणनीतिक साझेदारी शुरू करना चाहते हैं।

एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि एमिटी का उज्बेकिस्तान के साथ विशेष संबंध है और एमिटी विश्वविद्यालय संयुक्त डिग्री, संयुक्त अनुसंधान, छात्र आदान-प्रदान, संकाय आदान-प्रदान और विदेश अध्ययन कार्यक्रमों के क्षेत्रों में उज्बेकिस्तान के साथ साझेदारी करना चाहेगा।

एमिटी विश्वविद्यालय ताशकंद के निदेशक श्री अब्दुल्लाव बाबोर सागदुल्लायेचिव ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय ने 2019 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में अपना परिसर स्थापित किया और आज यह उज्बेकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। हम उज्बेकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में एमिटी के और अधिक केंद्र स्थापित करके अर्थशास्त्र, व्यवसाय, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों में एक साथ काम करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंट्रल लाइब्रेरी, एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टूडियो और एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर का दौरा भी किया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 25 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 9 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित