स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इहबास अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

केजरीवाल सरकार ईस्ट दिल्ली के लोगों जल्द देगी नए अस्पताल की सौगात, गुरु तेग बहादुर अस्पताल की नई बिल्डिंग का कार्य जल्द होगा पूरा

अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इहबास अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साथ ही साथ गुरु तेग बहादुर अस्पताल की नई बिल्डिंग में चल रहे कार्य का लिया जायज़ा

ईस्ट दिल्ली के नए जनरल हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी हॉल समेत विभिन्न डायग्नोस्टिक सुविधाएं जनता को मिलेगी

इहबास में जानता की सहूलियत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल के परिसर में नए ओपीडी काउन्टर बनाने के दिए निर्देश

Eros Times: सौरभ भारद्वाज ने इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंसेज (इहबास) में व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दावों की हकीकत जानी सौरभ भारद्वाज ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल में कोई दलाल मरीजों से वसूली तो नहीं कर रहा, इसे लेकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की इहबास की सेवाओं से संतुष्ट दिखें मरीज, किसी मरीज या तीमारदार ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं कीजनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बृहस्पतिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंसेज (इहबास) और गुरु तेग बहादुर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि  केजरीवाल सरकार ईस्ट दिल्ली के लोगों को जल्द नए अस्पताल की सौगात देगी। गुरु तेग बहादुर अस्पताल की नई बिल्डिंग का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंसेज (इहबास) में इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य मंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को सभी अव्यवस्थाओं को दूर कर मरीजों को किफायती और गुणावत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मरीजों की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के अधार पर इलाज दिया जाए। 

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सौरभ भारद्वाज ने इहबास में आपातकालीन सेवाओं (मनोचिकित्सा और तंत्रिका विज्ञान), न्यूरो-इमेजिंग सेवाओं (सीटी स्कैन), न्यूरोलॉजी वार्ड और आईसीयू सहित संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि, मरीज इहबास की सेवाओं से संतुष्ट दिखें। किसी मरीज या तीमारदार ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल में कोई दलाल मरीजों से वसूली तो नहीं कर रहा, इसे लेकर निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पर्चा बनाने की लाइन में लगे लोगों और अस्पताल में एडमिट मरीजों से बातचीत की। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दावों की हकीकत जानी। यहां इलाज के लिए आए लोगों को बताया कि अगर कोई व्यक्ति अस्पताल में उन्हें भ्रमित करें या उनसे आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश करें तो इसकी जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को दी जाए, ताकि उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार संस्थान को इसके विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा इहबास में लोगों की सहूलियत के लिये स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल के परिसर में नयी ओपीडी बिल्डिंग बनाने के निर्देश दिये। दरअसल, यहाँ  कई राज्यों के मरीज़ इलाज के लिए आते हैं, ऐसे में ओपीडी काउंटर्स पर भीड़ हो जाती है। इसलिए लोगों को घंटों क़तार में न लगना पड़े, इसी के मद्देनज़र  स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नयी ओपीडी बिल्डिंग के निर्माण और ओपीडी काउंटर्स बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। इसके निर्माण के बाद यहाँ इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी तक पहुचने से पहले लंबी क़तारों में नहीं लगना पड़ेगा।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल्ली अपने भाई का इलाज करने आए एक व्यक्ति ने बताया कि मेरे भाई अमित की तबीयत काफी समय से खराब थी। वह साइकेट्रिक पेशेंट है। इसलिए इलाज के लिए उसे डायरेक्ट इहबास लेकर आया। यहां पहुंचते ही अस्पताल में तुरंत उनके भाई को भर्ती करा दिया गया। उन्हें करीब 20-25 दिन अस्पताल में भर्ती हुए हो गए है और तब से लेकर अब तक किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ी। दिल्ली सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। दवाइयां भी मुक्ति मिल रही है और पौष्टिक भोजन की भी व्यवस्था है। डॉक्टर भी उनके भाई का ट्रीटमेंट बेहतर तरीके से कर रहे है।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही अधिकारियों को नए अस्पताल का शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यहां पर करीब 1912 बेड का आईसीयू हॉस्पिटल प्रपोज्ड था। कोरोना महामारी के दौरान आईसीयू बेड की आवश्यकता के चलते इसे आईसीयू हॉस्पिटल बनाया गया था। अब इसे नार्मल हॉस्पिटल में कन्वर्ट किया जाएगा।

अब कोरोना महामारी फिर से फैलने की आशंका नहीं है, यदि दोबारा महामारी लौटी भी तो इस तरह के अस्पताल की जरूरत रहेगी। यह बिल्डिंग करीब 80 फीसद बनकर तैयार है, जल्द ही अतिरिक्त कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस अस्पताल में बेड की क्षमता पहले से कम होगी। इस नए जनरल हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी हॉल समेत विभिन्न डायग्नोस्टिक सुविधाएं जनता को मिलेगी। ईस्ट दिल्ली के लोगों को केजरीवाल सरकार जल्द ही इस नए अस्पताल की सौगात देगी। वहीं, विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के प्रयासों से यमुनापार के लोगों को एक बड़ा अस्पताल मिलने वाला है। अस्पताल का कार्य लगभग जल्द पूरा होने वाला है। यहां लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग