HCL फाउंडेशन ने आयोजित किया My E-Haat Conclave

भारत के हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाने का प्रयास

हस्तशिल्प के क्षेत्र में वैल्यू चेन को मजबूत बनाने के लिए उद्योग के दिग्गजों, कारीगरों और हितधारकों ने की रणनीतियों पर चर्चा 

Eros Times: नोएडा – भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी HCL टेक के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एजेंडे को आगे बढ़ाने  वाले संगठन, HCL फाउंडेशन  ने माई ई-हाट पहल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, HCL फाउंडेशन ने एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इस बेहद खास कॉन्क्लेव ने उद्योग की दिग्गज हस्तियों, कारीगरों और हितधारकों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। इन सभी ने कॉन्क्लेव में भारत के हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए वैल्यू चेन को मजबूत बनाने की सिफारिश की है। 

HCL फाउंडेशन की माई ई-हाट पहल कारीगरों को नए ट्रेंड एवं डिजाइन इनोवेशन, AI और IoT-आधारित क्राफ्ट आथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन और बिजनेस डेवलपमेंट के मौकों की जानकारी प्रदान कराती है। यह पहल माई ई-हाट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारीगरों को सीधी पहुंच दुनिया भर के ग्राहकों तक प्रदान करता है। अब तक, इस पहल ने भारत के 15 राज्यों में 3000 से अधिक कारीगरों की मदद की है। 

15 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित माई ई-हाट कॉन्क्लेव 2023 में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), Okhai.org, Pyxera Global, नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (ICA), SEWA भारत, फाउंडेशन फॉर एमएसएमई क्लस्टर्स (FMC), शिव नादर यूनिवर्सिटी और शिल्प एवं आजीविका क्षेत्र में काम करने वाले अन्य संगठनों ने भाग लिया।

डॉ. निधि पुंढीर, ग्लोबल हेड आफ सीएसआर एवं डायरेक्टर, एचसीएल फाउंडेशन ने कहा, “माई ई-हाट कॉन्क्लेव के जरिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर, हम कारीगरों के बीच संवाद बढ़ाना चाहते हैं, इसके साथ ही सभी के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए हम एक मंच तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस मंच ने न केवल प्रतिभाशाली कारीगरों को आगे बढ़ाने में मदद की है, बल्कि शिल्प उद्योग को भी बेहतर बनाने में योगदान दिया है। हम कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए के सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों और भागीदारों का आभार व्यक्त करते हैं।”

भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे समर्थन को ध्यान में रखते हुए, कॉन्क्लेव ने वैल्यू चेन को मजबूत बनाने और भारत में शिल्प-आधारित सामूहिकों के भविष्य पर चर्चा के लिए एक खास मंच प्रदान किया है। कॉन्क्लेव ने बेहतर परिणामों के लिए हैंडीक्राफ्ट में टेक्नोलॉजी के अधिकतम उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है, इसके साथ ही महिला उद्यमियों आगे बढ़ाने और भारत के निर्यात-केंद्रित जिलों में सहकारी मॉडल से सीखने पर बल दिया है। कॉन्क्लेव में समावेशी और टिकाऊ सामूहिक मॉडल की जरूरतों पर भी प्रकाश डाला गया है।

  • admin

    Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 5 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 33 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 50 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता