ग़ाज़ियाबाद:EROS TIMES: कुछ नया करने का जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती , स्कूल की छुट्टियां शुरू होते ही जहाँ बच्चे बाहर घूमने और मौज मस्ती के प्रोग्राम बनाने लगते हैं, वहीँ एक बच्ची ऐसी भी है जिसने अपनी स्कुल की छुट्टियों का उपयोग कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई उसकी सोच का कायल हो जाएगा।
दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली मीनल कक्छा 12 की छात्रा है स्कुल की छुट्टियों में वह ग़ाज़ियाबाद में वह अपने नाना -नानी के पास आई हुई है, मीनल यहाँ रहकर सिर्फ मौज मस्ती नहीं कर रही बल्कि उसने इन छुट्टियों में अपने ज्ञान को उन बच्चों में बाँटने का फैसला किया है जो अनाथ हैं और स्कुल नहीं जा पा रहे हैं।
मीनल अनाथ आश्रम में जाकर इन बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट्स सिखाती है, मीनल बताती हैं कि उन्होंने हमेशा अपनी छुट्टियों को इसी तरह से उपयोग किया है जो कुछ वे स्कूल में सीखती हैं उसे उन बच्चों को सीखना उन्हें बहुत अच्छा लगता है जो स्कूल नहीं जा सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…






