जंगीपुर नगर पंचायत में निकला भव्य श्री राम शोभायात्रा

EROS TIMES: गाज़ीपुर -चैत्र नवरात्र पर जंगीपुर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया नगर पंचायत के प्रतिष्ठित व्यापारियों के सहयोग से निकाली भव्य श्री राम शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यह श्रीराम शोभायात्रा प्राइमरी पाठशाला जंगीपुर से होकर पूरे नगर पंचायत में चलते हुए माता काली मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में रामदरबार की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र था।रामजी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी गीत के साथ शहर में निकाली गई राम दरबार की झांकी को देखने के लिए भक्तगण उमड़ पड़े। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल थे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान मंदिर परिसर को इलेक्ट्रिक डेकोरेशन व फूलों से सजाया गया था। नगर के अन्य मंदिरों में भी विविध आयोजन किए गए।

भगवाध्वज के साथ दिखा युवाओं का उत्साहशोभा यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए युवाओं की टोली में उत्साह देखा गया। चैत्र नवरात्र उत्सव पर निकाली गई झांकी में रामजी के लीलाओं का अलग-अलग दृष्टांत प्रस्तुत किया गया था। इस यात्रा में हाथी घोड़े और सुसज्जित रथ के साथ युवा थिरकते हुए नजर आए।

इस यात्रा में भाजपा जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, भाजपा नेता योगेश सिंह  श्री राम सेवा संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा गुरुदयाल वर्मा संजय कुमार गुप्ता धर्मेंद्र वर्मा आशीष कुमार जायसवाल राजेश कश्यप आरव जायसवाल बृजेश वर्मा अजय प्रताप गुप्ता मुकेश कुमार गुप्ता अभिषेक जयसवाल समेत सभी नगर पंचायत के राजनीतिज्ञ और समाजसेवी मौजूद रहे ।

  • admin

    Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन