सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने का सरकार का प्रयास जारी; चौथे हफ़्ते ग्राउंड जीरो पर मंत्री आतिशी

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जनकपुरी व तिलकनगर की महत्वपूर्ण सड़कों का किया निरीक्षण

टूटे फुटपाथ को लेकर अधिकारियों को पड़ी पीडब्ल्यूडी मंत्री की फटकार, फुटपाथ तुरंत रिपेयर करने व अतिक्रमन दूर करने के दिए निर्देश

समय पर हो पेड़ों की छँटाई, सेंट्रल वर्ज में भी हार्टिकल्चर का रखा जाए ख़ास ख़्याल

पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- हफ़्ते भर में पूरे डिवीज़न की सड़कों को बेहतर बनाने का प्लान करे तैयार, लोगों को शानदार सड़कें देने के मिशन में नहीं करेंगे समझौता

दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नए व इनोवेटिव आइडियाज़ के साथ सड़क को शानदार बनाए पीडब्ल्यूडी

Eros Times: भाजपा ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर जनता के काम रोकने का कितना भी प्रयास कर ले अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के लोगों से वादा- शहर की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करेंगे सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा में बाधा बन रहे अवरोधों को तुरंत दूर किया जाये दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने लगातार चौथे सप्ताह ग्राउंड जीरो पर पहुँच कर सड़कों का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो से तिलक नगर मेट्रो के बीच की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों व फुटपाथ के रखरखाव, हार्टिकल्चर, ड्रेनेज व क्रॉसिंग को और ज़्यादा सुरक्षित व यूजर फ्रेंडली बनाने के तत्काल ज़रूरतों पर ज़ोर दिया। 

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क पर फुटपाथ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, फुटपाथ में एकरूपता नहीं है और मरम्मत की ज़रूरत है। साथ ही फुटपाथ पर कई जगह अतिक्रमण भी है। पेड़ों के छँटाई की ज़रूरत है, ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने की ज़रूरत है तथा हार्टिकल्चर में भी एकरूपता की ज़रूरत है।  उन्होंने पाया कि इन सड़कों पर अभी सुधार की काफ़ी गुंजाइश है। फुटपाथ के कुछ हिस्सों में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि, पेड़ों की समय पर छँटाई न होने, तारों के निकलने व ग़लत तरीक़े से लगाए गए साइन बोर्ड व अतिक्रमण के कारण फुटपाथ पर पैदल यात्रियों का मार्ग असुरक्षित और अवरुद्ध हो रहा है।

इसपर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि, ये सड़क पश्चिमी दिल्ली की इतनी महत्वपूर्ण सड़क है और रोज़ाना यहाँ लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। उसके बाद भी यहाँ सड़कों व फुटपाथ की अच्छी हालत न होना ग़लत गई। अरविंद केजरीवाल सरकार में ये क़तई बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई भी लापरवाही व समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे में उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि, विभाग नए व इनोवेटिव आइडियाज़ के साथ इस सड़क को शानदार बनाने पर काम करें।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हफ़्ते भर में वो डिवीज़न की सभी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत प्लान बनाए।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को जल निकासी प्रणालियों के रखरखाव, हार्टिकल्चर, पैदल यात्रियों की जरूरतों और सुरक्षा के अनुरूप फुटपाथ में बदलाव, पेड़ों की छंटाई, टूटे हुए कर्बस्टोन को बदलना, सेंट्रल वर्ज पर हार्टिकल्चर आदि को उच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

सड़क की मौजूदा समस्याओं पर, मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को चेतावनी दी और उन्हें पूरे रोड स्ट्रेच का व्यापक निरीक्षण करने और प्राथमिकता के साथ एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के साथ शहर की सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में यह पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में किसी भी लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी, केजरीवाल सरकार इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’