सरकार दिव्यांगजनों को बनाएगी कौशलयुक्त जल्द मिलेगा कौशल विकास केंद्रों का लाभ

 समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने की दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए
जल्द ही दिव्यांगजन कौशल विकास कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण हासिल करेंगे जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर हासिल होंगे 
दिल्ली के सभी जिलों में जागरुक्ता शिविर आयोजित होंगे जहां दिव्यांगजनों को सरकार की योजनाओं सुविधाओं कौशल विकास कार्यक्रम से अवगत कराया जाएगा
EROS TIMES: दिल्ली सरकार दिव्यांगों का कौशल विकास करने के लिए जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है जिससे बड़ी संख्या में दिल्ली के दिव्यांग लोग इसका लाभ उठाकर सशक्त बन सकेंगे। इस दिशा में कार्य करते हुए दिल्ली सरकारी के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने विभाग के मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। समाज कल्याण मंत्री ने दिल्ली में दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जल्द से जल्द दिव्यांगजनों की आवश्यकता अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। अब बहुत जल्द दिल्ली में कौशल विकास केंद्रों में दिव्यांगजन कौशल विकास कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण हासिल करेंगे जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर हासिल हो सकेंगे। इसी के साथ समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी जिलों में सामान्य विकलांगता शिविर और जागरुक्ता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। जहां दिव्यांग लोगों के पुनर्वास के साथ उन्हें सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा और उन्हें सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के दिव्यांग लोगों को कौशलयुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
दिव्यांगों के लिए जल्द कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली में दिव्यांगजनों के लिए चल रही योजनाओं का सभी दिव्यांग लोगों को लाभ मिल सके यह सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान दिव्यांगजनो को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समाज कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को दिव्यांग लोगों की आवश्यकता के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौजूद कौशल विकास केंद्रों और उत्पादन केंद्रों में दिल्ली सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगी और जल्द से जल्द प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू कराएगी। जिससे इन केंद्रों का पुन: संचालन हो सकेगा और दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकेंगे। इस कार्यक्रम के तहत दिव्यांग लोगों की आवश्यक्ता के अनुसार उन्हें प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वह भविष्य में अपने लिए बेहतर रोजगार के अवसर तलाश सकें और सशक्त बनें।
दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए हर जिले में लगाए जाएंगे शिविर
समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि जल्द ही दिल्ली से सभी जिलों में सरकार की ओर से जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां दिव्यांग लोगों को सरकार की योजनाओं, सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनसे जुड़े रोजगार के अवसर के बारे में बताया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को जल्द ही इस दिशा में कार्य करते हुए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
नेत्रहीन छात्राओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली में दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए बने दिल्ली सरकार के छात्रावास के संचालन के लिए जल्द ही कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। समीक्षा बैठक में समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाहरी स्रोत से सेवाएं प्राप्त कर इन छात्रावासों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं।
कुष्ठ रोगियों को जल्द मिलेंगे फ्लैट
बैठक में कुष्ठ रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें जल्द फ्लैट आवंटित करने का निर्णय लिया गया। समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कुष्ठ रोगियों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से दिल्ली में कुष्ठ रोगियों को फ्लैट आवंटित किए जाने हैं, इसके लिए दिल्ली सरकार के पास आवेदन भी आ चुके हैं। अब जल्द ही आवेदकों को इसका लाभ मिलेगा।
समाज कल्याण दफ्तरों को दिव्यांग लोगों के लिए बनाया जाएगा सुगम
समाज कल्याण मंत्री ने दिल्ली के सभी जिला समाज कल्याण कार्यालयों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्दश दिए हैं। इन कार्यालयों में जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए टोकन नंबर के डिजिटल डिसप्ले लगाए जाएंगे ताकि पेंशन से संबंधित कार्य के लिए दफ्तर में आए आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ लोगों के बैठने और स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभाग जल्द ही सभी जिलों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रखरखाव न्यायाधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति करेगा।
दिल्ली में हर दिव्यांग को सहारा देना हमारा मिशन
केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में विकलांग व्यक्तियों को सार्थक  उद्योग प्रासंगिक कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। समाज कल्याण मंत्रालय की परिकल्पना है एक ऐसा समावेशी समाज बनाना जहां दिव्यांगजन रचनात्मक सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन जी सकें तथा जहां उन्हें विकास और उन्नति के लिए उचित सहायता मिले। इसका लक्ष्य है शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक विकास तथा जरूरत होने पर पुनर्वास कार्यक्रमों के जरिये दिव्यांगजनों को समर्थ बनाना।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला