सरकार ने शुरू की तैयारियां, दिल्ली के हर घर जाकर डेंगू पर होगा प्रहार

अक्सर सितंबर में डेंगू के मामले सामने आते थे, मगर इस साल अप्रैल, मई, जुलाई में बारिश के चलते वेक्टर जनित बीमारियां जल्द पनपने की आशंका

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संबंधित विभागों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

बारिश से डेंगू बढ़ने का खतरा, रोकथाम के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स हर घर पहुंचकर पूछताछ करेंगे और बचाव के हर संभव उपाय भी बताएंगे

डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स दौरे के दौरान घरों की दीवार पर तारीख अकिंत करेंगे, ताकि उनकी हर वीजिट का पता चल सके

Eros Times: एमसीडी अधिकारी रेंडम चेकिंग कर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे, किसी तरह की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी डेंगू की रोकथाम के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों के बच्चों से ली जाएगी मदद बच्चों को डेंगू होमवर्क कार्ड के जरिए अपने घर में यह देखने के लिए प्रेरित किया जाएगा कि उनके घर में कहीं पानी तो जमा नहीं रहा है सभी विभाग सुनिश्चित करें कि कंस्ट्रक्शन साइट्स, पुलिस मालखाने और रिकॉर्ड रूम आदि जगहों में जलभराव न हो और मच्छर न पनप पाएं डेंगू से बचाव के लिए केजरीवाल सरकार विभिन्न माध्यमों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को करेगी जागरूक डेंगू की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक, हर नागरिक अपने स्तर पर डेंगू के प्रसार को रोकने का पूरा प्रयास करेंराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल, मई, जुलाई में बारिश होती रही है, जिसके चलते हर वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के जल्द ही पनपने की आशंका बढ़ गई है।

जबकि अक्सर सितंबर माह में डेंगू के मामले सामने आते थे। मगर आशंका जताई जा रही है कि कुछ माह पहले ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां पनप सकती है। ऐसे में इनसे निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सचिवालय में सभी विभागों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरुक को कहा है। साथ ही डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली के हर घर में डेंगू पर प्रहार करने के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स पहुंच रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों की मदद भी ली जाएगी। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जागरूकता अभियानों और सूचना संचार को बढ़ाकर सामुदायिक भागीदारी का भी आह्वान किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों मौजूद थे। 

दिल्ली के हर घर जाकर डेंगू पर प्रहार करेंगे डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर

स्वास्थ्य मंत्री   सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस साल अप्रैल, मई, जुलाई में बारिश होती रही है, जिसके चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के पनपने की आशंका जताई जा रही है। केजरीवाल सरकार ने वेक्टर जनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सबसे अहम भुमिका एमसीडी, एनडीएमसी आदि विभागों की है। ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) घर-घर जाकर केवल दवाइयों का छिड़काव ही नहीं करेंगे, बल्कि यह भी पता लगाएंगे कि उस परिवार में किसी डेंगू से संबंधित लक्षण तो नहीं है।  

डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी कमीश्नर ज्ञानेश भारती को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विभिन्न इलाकों में डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स घर-घर जा रहे हैं। साथ ही डीबीसी जिन-जिन घरों में दौरा कर रहे हैं, उन घरों की दीवार पर तारीख अकिंत करें कि घर के अंदर कब आए थे। ताकि पता चल सके कि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स ने किस दिन घर की चेंकिग की। एमसीडी अधिकारी हर दिन अपने इलाकों में एक बार रेंडम चेकिंग करें। कम से कम 4-5 घरों में दौरा करें और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स के बारे में लोगों से जानकारी लें। यदि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स घरों में नहीं जा रहे हैं तो उनकी शिकायत विभाग में देकर सुनिश्चित करें कि वे सभी घरों के अंदर जाएं।  सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यालयों में भी प्रतिदिन जांच करेंगे कि कही पानी तो एकत्र नहीं हो रहा है, जहां पर डेंगू के मच्छरों के प्रजनन हो रहा है। ऐसे स्थानों की जांच कर वहां साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी स्कूलों के बच्चों को डेंगू की रोकथाम में किया जाएगा शामिल

केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली के स्कूली बच्चों को डेंगू की रोकथाम में बड़े स्तर पर शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बच्चें जागरूकता फैलाने में बहुत कारगर हो सकते है। ऐसे में एमसीडी और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि डेंगू होमवर्क के नाम से स्कूली छात्रों को एक कार्ड दिया जाएगा। उस कार्ड को बच्चे अपने पेरेंट्स से भरवाए। कार्ड के जरिए बच्चे हर हफ्ते सुनिश्चित करेंगे कि क्या उन्होंने अपने घर की पूरी चेकिंग की। उनके घर या आसपास कहीं पर भी जलभराव तो नहीं है, जिसके कारण मच्छर जनित बीमारियां पनप सके। हर हफ्ते बच्चे कार्ड को अपने परिजनों से भरवाएंगे और उसके अगले हफ्ते सभी कार्ड स्कूल में एकत्रित किए जाएंगे। इसके बाद सभी बच्चों का डेंगू होमवर्क चेक किया जाएगा। तीसरे हफ्ते फिर से छात्रों को कार्ड दिए जाएंगे, ताकि वे फिर से सुनिश्चित करें कि उनके घर में डेंगू तो नहीं पनप पा रहा है और जलभराव वाली जगहों पर बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर कदम उठाएंगे। शिक्षा विभाग सुनिश्चित करेगा कि एमसीडी, दिल्ली सरकार और दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूलों में डेंगू होमवर्क कराया जाए।

विभिन्न माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को किया जाएगा जागरूक

बैठक के दौरान सामने आया कि ज्यादातर दिल्ली पुलिस के मालखानों में ब्रीडिंग पाई गई है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जहां पर भी डीडीए, पीडब्ल्यूडी या एमसीडी जैसे विभागों द्वारा निर्माण कार्य चल रहा हैं, ऐसी कंस्ट्रक्शन साइट्स और खासकर पुलिस के मालखाने, अन्य किसी विभाग के मालखाने और रिकॉर्ड रूम आदि जगहों में अधिकारी ध्यान रखें कि यहां पानी इकट्ठा ना हो और मच्छर ना पनप पाए। इसके अलावा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विभाग को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द डेंगू को लेकर एक 360 डिग्री कैंपेन तैयार करें, ताकि रेडियो, अखबार, डिजिटल और टीवी जैसे विभिन्न माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। 

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम तभी संभव है, जब ज्यादा से ज्यादा लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। डेंगू की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। इसलिए दिल्ली में रहने वाला हर नागरिक अपने स्तर पर डेंगू के प्रसार को रोकने का पूरा प्रयास करें। साथ ही लोग यह तय करें कि वे अपने घरों में इस तरीके से पानी इकट्ठा नहीं होने देंगे और मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकेंगे। वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव ही सबसे बड़ी रोकथाम हो सकती है। इसलिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। सभी जिलों के चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर (सीडीएमओ) को रोजाना अपने इलाके में करीब पांच घरों में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है, जिससे वे घरों में जाकर पता लगा सकें कि वहां डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स रोजाना आ रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 95 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान