जीएल बजाज संस्थान का इण्डिया विजन फाउण्डेशन के साथ हुआ समझौता।

Eros Times: ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट (जीएलबी आईएमआर) ने इण्डिया विजन फाउण्डेशन नई दिल्ली (गैर सरकारी संगठन) के साथ एक समझौता ज्ञापन किया। इस समझौते के तहत जीएलबीआईएमआर संस्थान इण्डिया विजन फाउण्डेशन के सहयोग से जेल के कैदियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम डिजाइन एवं वितरित करेगा जिसका उद्देश्य उन्हें विपणन योग्य कौशल में दक्ष करना है, जो उनके जेल से रिहाई के उपरान्त समाज में उनके सामान्य जीवन की सभावनाओं को बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त जीएल बजाज संस्थान जेल अधिकारियों के लिए कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशाला सत्र आयोजित करेगा।
पूर्व गर्वनर पुचेरी एवं प्रथम महिला आईपीएस डॉ० किरण बेदी द्वारा 1994 में स्थापित इण्डिया विजन फाउण्डेशन पुलिस व जेल सुधार और महिला सशक्तिकरण में अपनी सेवाए निरन्तर देती आ रही है।

जीएलबीएमआईआर की निदेशिका डॉ० सपना राकेश ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि संस्थान की सीएसआर सेल अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करती है। संस्थान के इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता की भावना का विकास करना है ताकि ये अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को जान व समझ सके एवं देश के सामाजिक उत्थान में भागीदार बने।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान