अण्डर-17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में चयनित हुआ गाज़ीपुर का लाल

Eros Times: गाज़ीपुर सेवराई स्थानीय गांव के किसान के पुत्र निखिल सिंह ने अण्डर-17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में अपना जगह बनाकर क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया है। अपने लाल के चयन से ग्रामवासी ही नहीं पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।सेवराई गांव निवासी किसान कमलेश सिंह एवं रीता सिंह के पुत्र निखिल सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अण्डर 17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में जगह बनाया। जम्मू कश्मीर प्रान्त में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक नेशनल गेम होगा। 27 अक्टूबर को निखिल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगे। निखिल का पढ़ाई लिखाई के साथ बचपन से ही वॉलीबॉल खेल की तरफ रुझान था। उनके इस तन्मयता को देखते हुए परिजनों ने उत्साहित करते हुए पूरे मनोयोग से खेलने की प्रेरणा दी। परिजनों का सहयोग मिलते ही निखिल के हौसले बुलन्द हो गये और जनपद में चयन हुआ। अपनी प्रतिभा के बल पर वाराणसी मण्डल में अपना जगह बना लिया। इसके बाद निखिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह उत्तरोत्तर आगे बढ़ता रहा। वाराणसी मण्डल के बाद लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए गोरखपुर मण्डल के देवरिया स्पोर्ट्स कालेज में अपना जगह बना लिया। जहाँ खिलाडियों के सुविधा व भोजन का प्रबन्ध सरकार स्वयं करती है। कालेज में कड़ी मेहनत के बल पर डेढ़ साल बाद नेशनल वॉलीबॉल गेम के लिए चयनित होकर परिजनों सहित जनपदवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। नेशनल वॉलीबॉल गेम में बेहतर प्रदर्शन के बाद देश व विदेश में भी खेलने का मौका निखिल को मिलेगा। नेशनल वॉलीबॉल गेम में चयन की सूचना मिलते ही स्वजनों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला