उदारता एक स्वाभाविक मानवीय गुण है

नई दिल्ली:EROS TIMES: 11 अक्टूबर, 2018: दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के सबसे धनी क्षेत्रों में से एक चाणक्यपुरी के दिल में स्थित, 10,000 से अधिक लोगों वाले शहरी स्लम समुदाय, संजय कैम्प को सौंदर्यीकरण और रंग—रोगन की सख्त ज़रूरत थी। 6 अक्टूबर, 2018 की सुबह को यह ज़रूरत पूरी की गई, क्योंकि 1000 छात्र स्वयंसेवकों ने पेंट और ब्रश की बाल्टी के साथ इस इलाके में प्रवेश किया था। पिछले शनिवार की सुबह, पूर्व में बिल्कुल खराब दिखने वाले संजय कैम्प की 1500+ दीवारें एक ज्वलंत कैनवास में परिवर्तित हो गईं, जिसने समुदायों को बच्चों के अनुकूल और भी सक्षम करने के लिए भारतीय संस्कृति और परंपरा की ग्राफिटी प्रदर्शित की।

इस जीवंत परिवर्तन की शुरुआत युवाओं ने की, जो उत्साह के साथ इस पुराने स्लम में ‘पेंट द चेंज’ में शामिल हो गए, जो कि कई पीढ़ियों के लिए कई परिवारों का घर रहा है। सैकड़ों युवा और ऊर्जावान स्वयंसेवकों, कलाकारों, लेखकों और फोटोग्राफरों ने शालीमार पेंट्स की दो भागीय सामाजिक पहल, ‘रंग बदलाव के – पेंट द चेंज’ के हिस्से के रूप में संजय कैम्प स्लम समुदाय के बारे में कहानियों को चित्रित करने, सुशोभित करने, फोटोग्राफ लेने और कहानियां बताने के लिए तैयार हुए। इस सामाजिक परिवर्तन अभियान का पहला हिस्सा 6-7 अक्टूबर, 2018 को आयोजित किया गया था, और शालीमार पेंट्स के प्रमुख पेंट ने इस इलाके को सबसे सुंदर रंगों से सजाने में मदद की।

शालीमार पेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरेंद्र भाटिया ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “शालीमार पेंट्स में हम समुदायों में प्रभाव पैदा करने के मजबूत प्रचारक हैं। हम उन परियोजनाओं को शुरू करने का प्रयास करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। हमारा अत्यधिक लक्ष्य हमेशा उन बच्चों के लिए एक बेहतर वातावरण प्रदान करना रहा है जो उनकी जीवन की गुणवत्ता और उनके समग्र विकास को बढ़ावा दे। इस अनूठे प्रयास के माध्यम से, हमने पहले ही सैकड़ों बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखी है और इस तरह की खुशी फैलाने के कार्यक्रम का हिस्सा बनना संतोषजनक है।”

इस कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए, शालीमार पेंट्स लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंटमार्केटिंगमीनल श्रीवास्तव ने कहा, “यह पहल सकारात्मक परिवर्तन लाने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के हमारे समर्पण को प्रदर्शित करती है। संजय कैम्प पीढ़ियों से कई परिवारों का घर रहा है। अब उनके जीवन को उज्ज्वल करने और उन्हें अपनी कहानियों को बताने का मौका देने का समय था। हम इस पहल में युवाओं की भारी भागीदारी को देखकर रोमांचित हैं। बदलाव लाने और उनसे कम भाग्यशाली लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी कोशिश प्रत्यक्ष थी, जबकि उनकी ऊर्जा इस तथ्य का प्रमाण था कि उदारता एक स्वाभाविक मानवीय गुण है।”

कार्यक्रम का दूसरा भाग 13-14 अक्टूबर, 2018 को निर्धारित है। यह संजय कैम्प के और भी हिस्सों को रहने के लिए ज्यादा जीवंत, प्रफुल्लित जगह बनाने के लिए फिर से शहर के युवाओं को बुलाएगा। ‘रंग बदलाव के – पेंट द चेंज!’ ने न केवल स्लम इलाके में कुछ आवश्यक कलात्मक वैभता को जोड़ा, बल्कि पड़ोस को संरक्षित करने में भी मदद की जो हजारों लोगों के लिए अभयारण्य है

 

 

 

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग