समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें: MRM

विवाह का उद्देश्य केवल यौन सुख नहीं बल्कि परिवार बढ़ाना मकसद

EROS TIMES: नई दिल्ली समलैंगिक शादी को मान्यता देने के मामले में जो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं उनको निपटाने के लिए जिस प्रकार की सोच सुप्रीम कोर्ट के द्वारा व्यक्त की गयी हैं वह सर्वथा अनुचित अप्रासंगिक अमानवीयअनैतिक और असामाजिक सोच है मंच के मीडिया प्रभारी की तरफ से जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस प्रकार की असमाजिक और विघटनकारी सोच का घोर विरोध करता है.

मंगलवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजकों सह संयोजकों सभी प्रकोष्टों प्रांतों और क्षेत्रों के संयोजकों और सह संयोजकों और प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें सर्वसहमति से समलैंगिकता पर विरोध जताया गया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए कठोर निंदा की गई. बैठक में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की और इस पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी आलोचना की

मंच का मानना है कि समलैंगिक विवाहों को बढ़ावा देनेवाली बात को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.
मंच का मानना है कि ऐसी सोच किसी भी धर्म के जीवन मूल्यों और परिवार संस्था पर सीधा आघात है इसके परिणामस्वरूप परिवार टूट जायेंगे रिश्ते-नाते बिखरे जायेंगे और समूची समाज व्यवस्था चरमरा जाएगी

समलैंगिक विवाह या समलैंगिक निकाहों की व्यवस्था दुनिया के किसी भी धर्मं में नहीं हैं क्योंकि विवाह का वास्तविक उद्देश्य संतान को जन्म देकर ईश्वर या अल्लाह द्वारा निर्मित परिवार और समाज व्यवस्था को आगे बढ़ाना हैं.

मंच की ओर से तीव्र प्रतिक्रिया करते हुए पूछा गया है कि समलैंगिक निकाहों का समर्थन कर के क्या सुप्रीम कोर्ट ईश्वर की इस व्यवस्था को, जो युगों-युगों से चलती आ रही हैं तोड़ना चाहती है? मंच का मानना है कि यह सर्वथा अनुचित और अनैतिक है

मंच की ऑनलाइन बैठक में कहा गया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हम सभी सदस्य इस बात को मानते हैं की किसी भी धर्म में समलैंगिक विवाहों की व्यवस्था नहीं हैं विवाह या निकाह का उद्देश्य केवल यौन सुख भोगने का एक अवसर या माध्यम नहीं है बल्कि संतान उत्पन्न कर परिवार और समाज की परंपरा को आगे बढ़ाना है

समलैंगिक विवाहों में ये संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं और यदि इसकी अनुमति दी गई तो कई प्रकार के विवादों का भी जन्म हो जाएगा
इसलिय मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का साफ तौर पर मानना है कि यह परिवार उजाड़ने और समाज में अनैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसा है मंच के सदस्यों ने कहा कि हम इस्लाम मतावलंबी इसकी घोर निन्दा करते हैं

मंच की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम माननीय सुप्रीम कोर्ट से आह्वान करते हैं की वह इस विषय में न पड़े क्योंकी यह अमानवीय, अनितिक और मानव जाती के लिए विनाशकारी है इसका परिणाम हमारे घर-परिवारों के विघटन में ही होगा इसके चलते निकाह नहीं होंगे बल्कि अनैतिकता फैलेगी जो रिश्ते को तार तार कर देगी।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की यह सोच हैं की धर्म और समाज से जुड़े इस मसले को सुप्रीम कोर्ट के दायरे से बाहर रखना चाहिए. तथा सामाजिक सोच को ध्यान में रखते हुए संसद को इस विषय पर कानून बनाना चाहिए

यदि इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट अपनी राय रखना चाहता हैं तो इतना ध्यान तो रखा ही जाना चाहिए की वह राय समाज विरोधी परिवार को तोड़ने वाली और धर्मों में दखल देनेवाली न हो मंच का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जल्दबाजी में सभी बातों की अनदेखी कर इंसान को हैवान में तब्दील करनेवाली टिपण्णी कर डाली है

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एक जागरुक खुदाई तहरीक है और इस प्रकार की अनैतिक समाज के विघटन कारकों और ईश्वर निर्मित व्यवस्था के खिलाफ व्यक्त की गयी सोच का विनम्रता के साथ विरोध करता है

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग