गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) ने फोनरवा को बुक्स एक्सचेंज फेयर – 23 के आयोजन के स्थान के लिए निवेदन पत्र सौपा ।
EROS TIMES: जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि बुक्स एक्सचेंज फेयर – 23 का प्रथम चरण 12 मार्च को आयोजित करने का निर्णय कोर कमेटी द्वारा लिया गया है तथा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी फोनरवा (सेक्टर 52) के प्रांगण में ही आयोजित करने के लिए फोनरवा के चेयरमैन योगेन्द्र शर्मा एवं महासचिव श्री के के जैन को स्थान की उपलब्धता के लिए निवेदन पत्र दिया जिस पर उन्हें पुस्तक मेले के लिए स्थान की अनुमति मिल गई है।
आगे कटारिया ने कहा कि पिछले साल सैकड़ों अभिभावकों ने पुस्तक मेले से आपस में पुस्तकें आदान प्रदान कर एक दूसरे को लाभान्वित किया। गौरतलब है कि एक विद्यार्थी की पुस्तकों के दाम हज़ारों रुपये की होती है। जिस अभिभावक के एक से अधिक बच्चे होते हैं उनका घर का बजट पूरा गड़बड़ा जाता है और साथ में उनको स्कूल की फीस और ड्रेस का खर्चा भी वहन करना होता है।
इस अवसर पर जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया के साथ अध्यक्ष कपिल शर्मा, सहकोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र नंदा आदि उपस्थित रहे।






