गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय भारतीय सभ्यता व संस्कृति के प्रचार एंव प्रसार का माध्यम बन सकता है- धीरेन्द्र सिंह

नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावडेकर से एक मुलाकात के दौरान कहे, धीरेन्द्र सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि 1960.00 करोड की लागत से 454.76 एकड में फैला, 08 विभिन्न फैकल्टी भवन, 5400 छात्र/छात्राओं हेतु पर्याप्त कमरे, 508 आवास, 156 रिसर्च स्काॅलर आवास, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी भवन, सैन्ट्रल कम्प्यूटर सैन्टर, इंटरनेशनल कन्वेन्शन सैन्टर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 02 गेस्ट हाउस, आॅडिटोरियम, इण्डोर स्टेडियम तथा स्पोर्टस फील्ड, ध्यानकेन्द्र, शाॅपिंग भवन एंव डिस्पैंशरी भवन आदि की सुविधायें इसे एक विश्वस्तरीय दर्जा प्राप्त करवाये जाने की ओर इंगित करती है। शांति के अग्रदूत भगवान बुद्ध के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय अपने अंदर असीम संसाधन समेटे हुये हैं।
अगर केन्द्र सरकार इस पर ध्यान दे तो हम दुनिया के विख्यात भारतीय महाविद्यालयों नालंदा व तक्षशिला के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना कर सकते हैं।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना होने के बाद यह विश्वविद्यालय सीधा अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग से जुड जायेगा एंव हम पर्यटन के रूप में भी इसकी एक पहचान बना सकते हैं, क्योंकि महाभारतकालीन यह इलाका जहां समीप ही गुरू द्रोणाचार्य का मंदिर स्थापित है, अपनी बेहतरीन भौगोलिक स्थिति के कारण नामचीन संस्थान बनाया जा सकता है। मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावडेकर ने उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता के उपरान्त इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जाने का पूर्ण आश्वसन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को दिया।
इस मौके पर ग्रेटर नोएडा के आशीष शर्मा व पारसौल के पूर्व प्रधान चन्द्रभान सिंह मलिक भी इस वार्ता में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव