भारत के गणतंत्र को मजबूत करने में सभी नागरिकों की अहमं भूमिकाःडीएम

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि भारत के गणतंत्र को और अधिक मजबूत एवं शक्तिशाली बनाने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के सभी नागरिकों की बहुत ही अहमं भूमिका है अतः समाज के सभी नागरिक जहॉ भी कार्य कर रहे है उनके द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत करते हुये अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निवर्हन करेगें तो निश्चित रूप से भारत का गणतंत्र और अधिक शक्तिशाली बनेगा तथा भारत देश निरन्तर तरक्की की ओर अग्रसर होगा।
डीएम कलेक्टेªट प्रागंण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहरण एवं सामुहिक राष्ट्रगान के उपरान्त मुख्य अतिथि के रूप अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होनें कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ और तभी से इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हमारे संविधान से ही देश की सम्पूर्ण व्यवस्था संचालित होती है। आज सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प लेना चाहिये कि जो उन्हें संविधानिक व्यवस्था के तहत दायित्व सौपा गया है उनका अक्षरसः से पालन सुनिश्चित करें और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये भी निरन्तर प्रयास करेंगें तो निश्चित रूप से गणतंत्र दिवस मनाने का असली उद्देश्य पूर्ण होगा। डीएम द्वारा सामुहिक राष्ट्रगान के बाद सभी को संविधान का संकल्प भी दिलाया।
अपर जिलाधिकारी भू0अ0 अधर किशोर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत एवं अपर जिलाधिकारी केशव कुमार के द्वारा अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारतीय संविधान के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन डीएलआसी भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर धरम पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता द्वारा झंडारोहण किया और सामुहिक राष्ट्रगान के उपरान्त विकास भवन परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संकल्प भी दिलाया। इसके उपरान्त वहॉ पर विकलांग विभाग के तत्वाधान में विकंलाग बच्चों के द्वारा मनमोहन देश भक्ति पर आधारित सॉस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डीएम भी इस कार्यक्रम में पहुॅचे और उन्होनें अपने उद्बोधन में कहा कि विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारी कमजोर वर्ग के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रमों को पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने का संकल्प ले तभी इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होनें यह भी कहा भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था विश्व प्रसिद्ध है और इसे बनाने में मतदाता की ताकत बहुत महत्वपूर्ण है अतः सभी चुनावों में प्रत्येक मतदाता को देश के समेकित विकास के लिये नैतिक आधार वोट आवश्यक से डालना चाहिये। जिलाधिकारी द्वारा यहॉ पर विकलांग बच्चों को उपहार वितरण कर उनका उत्साह बढाने का काम किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी राजकीय इन्टर कालेज नोएडा पहुॅचें और वहॉ पर बच्चों का उत्साह बढाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के तत्वाधान में यहॉ जनपद के अनेकों स्कूलों के बच्चो द्वारा मतदाता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता के बाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। बच्चों द्वारा देश भक्ति एवं मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये यहॉ भी डीएम द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भीमसिह, स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा भाग लिया गया-

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’