जापान के फुकुओका सिटी और दिल्ली के बीच फ्रेंडशिप एक्सचेंज एग्रीमेंट तीन साल के लिए बढ़ा

समझौते के अनुसार, पर्यावरण, कल्चर, टूरिज्म, हेरिटेज, शिक्षा और यूथ एक्सचेंज के क्षेत्र में दोनों शहर एक-दूसरे का सहयोग जारी रखेंगे

ट्विनिंग समझौते की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर अरविंद केजरीवाल और फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी ने एमओयू किए हस्ताक्षर

5 मार्च 2007 को फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट और दिल्ली सरकार के बीच आपसी सहयोग को लेकर पहली बार एमओयू हस्ताक्षर हुआ था

आकिए ओमागारी ने फ्रेंडशिप एक्सचेंज एग्रीमेंट को मार्च 2026 तक बढ़ाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का किया धन्यवाद

वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी मंगलवार को द्वारका स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा भी करेंगी

Eros Times: पर्यावरण एक गंभीर मुद्दा है, इससे निपटने के लिए सभी लोगों को मिलकर समाधान निकालना होगा हमारे गवर्नर सेइतारो हत्तोरी आपसे मिलना चाह रहे हैं | और वो आपका इंतजार कर रहे हैं यह केवल दो शहरों के बीच समझौता भर नहीं है, बल्कि दोनों ही आध्यात्मिक व सांस्कृतिक तौर पर भी एक-दूसरे जुड़े हैं | यह समझौता पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न संभावनाओं को बढ़ावा देगा हमारे बीच जिन प्रोजेक्ट्स पर सहमति बनी है, उस पर दोनों शहरों के लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने सोमवार को जापान के फुकुओका प्रीफेक्चरलए गवर्नमेंट का 35 सदस्यीय डेलीगेशन दिल्ली सचिवालय पहुंचा। यह डेलीगेशन फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की वाइस गवर्नर आकिए ओमगारी के नेतृत्व में यहां आया था। डेलीगेशन में फुकुओका प्रीफेक्चरल असेंबली के वाइस चेयरपर्सन माकोतो सासाकि समेत अन्य सदस्य शामिल थे। यह डेलीगेशन दिल्ली सरकार और फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट (एफपीजी) के बीच ट्विनिंग समझौते की 15वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली आया है। 5 मार्च 2007 को दोनों के बीच पहली बार यह एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे और अभी भी जारी है। 15वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और फुकुओका प्रान्त की वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी के बीच ट्विनिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार, यह समझौता अब तीन साल यानि 31 मार्च 2026 के लिए बढ़ा दिया गया है।

फुकुओका प्रीफेक्चरल गर्वनमेंट और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग के जिन क्षेत्रों पर परस्पर बल दिया गया है, उसमें प्रमुख रूप से पर्यावरण, संस्कृति, पर्यटन, हेरिटेज, शिक्षा और यूथ एक्सचेंज शामिल है। पिछले 15 वर्षों में दोनों शहरों के बीच आर्ट एंड कल्चरल, पर्यावरण प्रौद्योगिकी, स्टूडेंट एंड यूथ एक्सचेंज के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आदान-प्रदान किया गया है। समझौते में पर्यावरण के क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशने की भी परिकल्पना की गई है। पर्यावरण आज एक प्रमुख मुद्दा है। इस समझौते के परिणाम स्वरूप स्कूली छात्रों के साथ-साथ सांस्कृतिक समूहों का आदान-प्रदान भी होने की संभावना है।

इस दौरान फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी ने इस अहम मुलाकात और फ्रेंडशिप एक्सचेंज एग्रीमेंट को तीन साल के लिए आगे बढ़ाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 2018 में इस एग्रीमेंट में कल्चरल और टूरिज्म को भी शामिल कर लिया गया था। इस साल दिसंबर में दिल्ली से आर्ट एंड कल्चर का एक डेलीगेशन फुकुओका आ रहा है और हम इस डेलिगेशन का भव्य स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इससे पहले पर्यावरण के क्षेत्र के 14 विशेषज्ञ गए थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक गंभीर समस्या है। इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर समाधान निकालना होगा। अगर हम साथ मिलकर डीकार्बाेनाइजेशन और पर्यावरण में सुधार के लिए कुछ कर सकें तो यह बहुत अच्छा होगा। 15 साल पहले हम लोग भी पर्यावरण की समस्या से जूझ रहे थे। इस संबंध में हम अपने मौजूद ज्ञान का आदान-प्रदान कर सहयोग कर सकते हैं और इसके लिए मैं काफी उत्सुक भी हूं।

फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी ने आगे कहा कि बीते मार्च में फुकुओका का डेलीगेशन दिल्ली आया था। फुकुओका और दिल्ली के स्कूलों के बीच ऑनलाइन एक्सचेंज कार्यक्रम को लेकर सहमति बनी और ये कार्यक्रम शुरू हो चुका है। दिल्ली के स्कूलों में बच्चे जापानी भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही फुकुओका और दिल्ली एजुकेशन बोर्ड आपस में लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने इस संबंध को जारी रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोविड की वजह से हम मिल नहीं पाए थे, लेकिन आज मिलकर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा कि हमारे गवर्नर सेइतारो हत्तोरी आपसे मिलना चाह रहे हैं, वो आपका इंतजार कर रहे हैं। वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी मंगलवार को द्वारका स्थित सरकारी स्कूल में जापानी भाषा सीख रहे बच्चों से मिलने भी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इस डेलीगेशन में ज्यादातर लोग पहली बार दिल्ली आए हैं। इसमें शामिल सभी लोग दिल्ली सरकार के भव्य स्वागत से बेहद प्रभावित हुए।

इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2007 से ही फुकुओका और दिल्ली एक-दूसरे का सहयोग करते आ रहे हैं। 5 मार्च 2007 से दिल्ली और फुकुओका के बीच ‘फ्रैंडशिप एग्रीमेंट’ है। यह बेहद खुशी की बात है कि इस एग्रीमेंट को तीन साल के लिए और बढ़ाया जा रहा है और अब यह 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगा। सीएम ने कहा कि यह केवल दो शहरों के बीच एक समझौता भर नहीं है, बल्कि दोनों ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक तौर पर आपस में मजबूती से जुड़े भी हैं। इसलिए हमारा संबंध समय के साथ और मजबूत ही हुआ है। भारतीय संस्कृति के बौद्ध धर्म ने जापान के लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस वजह से जापान के लोग भारत और खासतौर से दिल्ली के लोगों के काफी करीब आए हैं।

सीएम ने आगे कहा कि पिछले 15 वर्षों में हमारे ‘फ्रैंडशिप एग्रीमेंट’ ने दोनों शहरों को आपसी सहयोग और आदान-प्रदान के जरिए करीब लाने का काम किया है। खासतौर से पर्यावरण, कला व संस्कृति, पुरातत्त्व के साथ-साथ हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में इससे लाभ हुए है। हमारी सरकार का मानना है कि यह सहयोग हमारे लिए पर्यावरण के क्षेत्रों में विभिन्न संभावनाओं को बढ़ावा देगी, जो हमारी चिंता का एक प्रमुख कारण रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी अधिक साझेदारी होगी। उन्होंने कहा कि जापानी भाषा अब दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों में सिखाई जाती है और सैकड़ों छात्र जापानी भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही, शहर के दो स्कूलों के छात्रों के बीच ऑनलाइन इंटरेक्शन होता है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फुकुओका प्रीफेक्चरल गर्वनमेंट के डेलिगेशन ने 2022 में भी दिल्ली का दौरान किया था। उस दौरान डेलीगेशन ने पेपर कंजरवेशन, डिजिटलाइजेशन, माइक्रो फिल्मिंग और स्मारकों की विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में दिल्ली सरकार के आर्काइव ऑफ आर्कियोलॉजी के तकनीकी ज्ञान की जमकर तारीफ की थी। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय और इनोवेटिक कदम उठाए हैं। मोहल्ला क्लिनिक्स इसका उदाहरण हैं, जो दिल्ली के लोगों को घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है और सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। इसी तरह, शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स की नियमित बैठकें और हैप्पीनेस क्लासेस ने बच्चों का व्यक्तित्व विकास किया है। इसके अलावा, हमनें बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम नाम से एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य सीनियर बच्चों में आंत्रप्रिन्योरशिप कौशल को बढ़ावा देना है, ताकि वो नौकरी ढूंढने वाले की जगह नौकरी देने वाले बन सकें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा कि हमारी सरकार इस संबंध को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हमारे बीच संपर्क, साझेदारी और आदान-प्रदान को और मजबूत किया जा सके। साथ ही ये सुनिश्चित किया जा सके कि जिन प्रोजेक्ट्स पर हमारे बीच सहमति बनी है, उस पर दोनों शहरों के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जाए।

हम ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि समझौते के तहत दोनों शहरों के बीच तय सभी परियोजनाएं पूरी हों

इस अवसर पर दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली और फुकुओका के बीच 5 मार्च, 2007 से फ्रेंडशिप एग्रीमेंट है। अब, इस समझौते को 3 साल यानी 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पिछले 15 वर्षों के फ्रेंडशिप एग्रीमेंट ने हमें एकजुट किया है और इससे पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में लाभ मिला है। हाल ही में इस समझौते में शिक्षा को भी शामिल किया गया है। दोनों शहरों के बीच कई बातचीत और दौरे हुए, जिनसे पुरातत्व, कला और संस्कृति, पर्यावरण और शिक्षा के विशेषज्ञों को लाभ हुआ। दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में अब जापानी भाषा पढ़ाई जाती है। आज, दिल्ली सरकार की ओर से हम इस संबंध को मजबूत करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि समझौते के तहत दोनों शहरों के बीच जो परियोजनाएं तय की गई हैं, वो सभी पूरी हों।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला