Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने बीबीए के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष के छात्रों ने पुष्प गुच्छ देकर नए छात्रों को उनके आनेवाले कल की शुभकामनाएं दी। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आईएमएस के डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता, बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर के साथ सभी स्टाफ एवं फैकल्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम के दौरान अमन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, वहीं कनिष्का, सामर्थ, सक्षम एवं नंदिनी ने फिल्मी धुनों पर थिरक कर तालियां बटोरी। फ्रेशर पार्टी के दौरान सक्षम ने डांस पेश कर अपनी अदाकारी से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में आईएमएस की डीन डॉ.अजय कुमार गुप्ता एवं एचओडी डॉ.जितिन गंभीर ने मनु सिंह को मिस्टर फ्रेशर और सौम्या ऋषि को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा।






