श्री श्याम सेवक परिवार नोएडा ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के द्वारा आज सैफरन बैंकट सेक्टर 22 में एक विशाल होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
EROS TIMES:कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि नोएडा में चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन नोएडा स्टेडियम में 13 मार्च को किया जाएगा | जैन ने बताया कि इस महा उत्सव में भजन सम्राट युवा दिलों की धड़कन हर दिल अजीज कन्हैया मित्तल अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यह वही कन्हैया मित्तल जी हैं जिन्होंने यूपी के इलेक्शन में जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे भजन गाकर तहलका मचा दिया। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे निशान यात्रा के रूप में शुरू होगा l जिसमें नासिक के बैंड वृंदावन की झांकियां, बरसाना की गोपियां, बैगपाइपर बैंड, हाथी घोड़े और पालकी की सवारियां, परिवार के महिला और पुरुष रंग-बिरंगे परिधानों में बाबा के निशान यात्रा को चार चांद लगाएंगें। उसके बाद लगातार भजन गायक श्री शीतल पांडे जी, मनीषा ठाकुर जी, कुमार वीरेंद्र सितारा भजन गायक अपनी आवाज का जादू सब पर चलाएंगे l
खाटू वाले श्याम बाबा का चतुर्थ फाल्गुन महोत्सव में बाबा को कोलकाता के प्रसिद्ध फूलों से सजाया जाएगा। छप्पन भोग के साथ-साथ 56 तरीकों के सिंगार से बाबा को सुशोभित किया जाएगा। भारत के सुप्रसिद्ध इत्र से सारा वातावरण महक उठेगा।
विकास जैन ने बताया कि कार्यक्रम से पहले पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जिसमें स्वागत द्वार बनाकर बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत किया जाएगा। आज होली मिलन कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने गुलाल व फूलों के साथ होली खेल कर फागुन की मस्ती की।

सौरभ सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम से नोएडा में इतिहास बदल जाएगा, ऐतिहासिक कार्यक्रम की झलकियां आपको देखने को मिलेंगी।
नवनीत गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं, पुलिस विभाग के साथ-साथ सिक्योरिटी और बाउंसर्स की व्यवस्था परिवार द्वारा की गई है l पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।
निमंत्रण पत्र डायरी के रूप में पूरे एनसीआर में वितरित किए जाएंगे। 130 पेजों का आमंत्रण पत्र अमित गोयल द्वारा तैयार करवाया गया। जैन ने बताया कि श्री श्याम सेवक परिवार में 51 सदस्य हैं l जो रात दिन इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं l
निखिल अग्रवाल ने बताया कि बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार नंदी, सांसद महेश शर्मा, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दिल्ली से सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी, कृषि अनुसंधान मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, नोएडा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता व अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से मूलचंद गुप्ता, सौरभ सिंघल, अमित गोयल, निखिल अग्रवाल, पंकज गर्ग, विनय जैन, प्रिंस जैन, भारत बंसल, मनोज, अंकुर बंसल, सुंदर मित्तल, सुरेश गुप्ता, राजेश कुमार, सचिन गोयल, सुभाष शर्मा, किशन राजपूत, राकेश कुमार, नवीन कुमार, संदीप गर्ग, विशाल कुमार,नरेश बंसल व श्याम प्रेमी सम्मिलित हुए






