Eros Times: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ताओ के लिए बड़ा ही शुभ दिन रहा है| आज जनपद न्ययालय परिसर में नए अधिवक्ताओं हेतु नए चैम्बर्स का शिलान्यास किया गया है शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, मुख्य न्यायधीश इलाहबाद उच्च न्यायालय व् अति विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष आधार भूत सरंचना समिति इलाहबाद उच्च न्यायालय ) द्वारा इ मोड़ से जुड़कर तथा अति विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति पंकज भाटिया प्रशाशनिक न्यायमूर्ति गौतमबुद्धनगर स्वंय उपस्थित रहे |

व् अति विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति नन्द प्रभा शुक्ला प्रशाशनिक न्यायमूर्ति गौतमबुद्धनगर के द्वारा किया गया | उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा रहे तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण व् जनपद न्यायलय के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे उक्त समारोह का संचालन सचिव नीरज सिंह तंवर एडवोकेट द्वारा किया गया तथा समारोह समापन पर बार अध्यक्ष कालूराम चौधरी द्वारा समारोह में उपस्थित सभी अतिथिगण व् सभी अधिवक्तागण को धन्यवाद देते हुए समापन किया |






